रिपोर्ट: बच्चों का मोबाइल और टीवी देखना होगा खतरनाक!

रिपोर्ट:  बच्चों का मोबाइल और टीवी देखना होगा खतरनाक!
रिपोर्ट: बच्चों का मोबाइल और टीवी देखना होगा खतरनाक!
रिपोर्ट: बच्चों का मोबाइल और टीवी देखना होगा खतरनाक!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। देखा जाए तो आज लगभग हर घर में मोबाइल फोन ने अपनी जगह बना ली है। यह संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में इस समय मोबाइल यूजर्स की संख्या लगभग 50 करोड़ से अधिक है। इनमें ना सिर्फ वयस्क बल्कि बच्चे भी मोबाइल फोन का उपयोग जमकर कर रहे हैं। हैरानी की बात यह कि कई बार छोटे बच्चों के हाथों में मनोरंजन की दृष्टि से मोबाइल थमा दिया जाता है, लेकिन यह खतरनाक है। 

स्क्रीन देखना भी खतरनाक
जी हां, दरअसल यह बात हाल ही में वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की एक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार छोटे बच्चों के लिए दिन में एक घंटे से ज्यादा मोबाइल फोन का उपयोग करना, टीवी देखना या कंप्यूटर में गेम खेलना हानिकारक है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एक साल से छोटे बच्चों के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन को देखना तक खतरनाक है।

बीमारियों की चपेट में लोग
आज जिस तरह स्मार्टफोन और कंंप्यूटर का उपयोग बढ़ा है, इससे बच्चों की मानसिकता पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बच्चों में फिजिकल एक्टिविटीज कम होने से वजन बढ़ने जैसी समस्याएं भी देखी जा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार बीते कुछ सालों में लोगों में वजन बढ़ने की समस्या भी काफी बढ़ी है। इस बढ़ते हुए वजन से दिल की बिमारी, डायबटीज, हाइपरटेंशन और केंसर जैसी बीमारियों में भी बढ़ातरी हो रही है। रिपोर्ट बताया गया है कि आज के समय में हर तीन में से एक व्यक्ति अधिक वजन की समस्या से जूझ रहा है।

करें फिजिकल एक्टिविटीज
वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार एक से चार साल के बच्चों को दिन भर में कम से कम तीन घंटे फिजिकल एक्टिविटीज में बिताने चाहिए। इससे बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। इसके अलावा एक साल से कम बच्चों को भी इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन से दूर रह कर केवल फ्लोर-बेस्ड एक्टिविटी करनी चाहिए।

Created On :   25 April 2019 12:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story