रिजर्व बैंक अगस्त में जारी कर सकता है 100 का नया नोट, 20 के नोट जितना होगा साइज 

Reserve Bank of india will issued new note of hundred rupees
रिजर्व बैंक अगस्त में जारी कर सकता है 100 का नया नोट, 20 के नोट जितना होगा साइज 
रिजर्व बैंक अगस्त में जारी कर सकता है 100 का नया नोट, 20 के नोट जितना होगा साइज 
हाईलाइट
  • 20 के नोट जितना होगा नए नोट का आकार
  • नोट पर होगी गुजरात की रानी की बावड़ी की तस्वीर
  • रिजर्व बैंक जारी करेगा 100 का नया नोट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिजर्व बैंक अब 100 रूपये का नया नोट जारी करने जा रहा है। नोट का रंग बैंगनी होगा। जिस पर गुजरात की रानी की बावड़ी की तस्वीर होगी। इसका आकर वर्तमान 20 के नोट जैसा होगा। इसका वजन बहुत हल्का होगा। नए नोट के जारी होने के साथ पुराने नोट भी प्रचलन में रहेंगे। फिलहाल इस नोट की प्रिटिंग देवास में की जा रही है। नोट का डिजाइन मैसूर की प्रिंटिंग प्रेस में फाइनल किया गया। आरबीआई अगस्त या सितंबर में इस नोट को जारी कर सकता है। 

 

 

 

नए नोट में सामान्य सुरक्षा फीचर के साथ-साथ लगभग एक दर्जन नए सूक्ष्म सुरक्षा फीचर भी जोड़े गए हैं, इन्हें सिर्फ अल्ट्रावायलेट रोशनी में ही देखा जा सकेगा। पुराने 100 के नोटों की एक गड्डी का वजन 108 ग्राम था, लेकिन साइज छोटा होने से 100 की गड्डी का वजन 80 ग्राम के आसपास होगा। नए नोट के जारी होने से पहले सभी बैंको की एटीएम मशीनों में बदलाव किया जाएगा। ताकि 100 के नोट रख जा सकें। 2014 में केंद्र में नई सरकार के आने के बाद यह चौथा मौका होगा, जब बैंकों को एटीएम में बदलाव करना पड़ा है। इसके पहले 2000, 500 और 200 के नए नोटों के लिए बदलाव करने पड़े थे। रिजर्व बैंक ने अब तक 500, 50, और 10 के पुराने नोट को नए रूप में जारी किया है। 2000 और 200 का नोट पहली बार जारी किया गया है। इसके अलावा 10 का सिक्का भी रिजर्व बैंक जारी कर चुका है। 200 के नोट पर मप्र का सांची, 500 के नोट पर दिल्ली का लाल किला, 50 के नए नोट के पीछे कर्नाटक का हंफी और 10 रुपए के नए नोट पर कोणार्क का सूर्य मंदिर छापा जा चुका है। अब 100 के नए नोट पर गुजरात की रानी की बावड़ी की तस्वीर होगी। 

 

 

 

 

RBI के अनुसार 100 रुपये के नए नोट में होंगी ये खासियत

  • जहां पर 100 अंक लिखा हुआ है वहां (जांच में) पर आर-पार देखा जा सकेगा।
  • 100 अंक छिपा भी हुआ है।
  • देवनागरी में भी 100 अंक लिखा हुआ है।
  • महात्मा गांधी की तस्वीर मध्य में लगी हुई है। 
  • छोटे शब्द जैसे आरबीआई, भारत, इंडिया और 100 लिखे गए हैं।
  • नोट को टेढ़ा करने में उसके धागे का हरा रंग नीला हो जाता है. इस धागे में भारत और RBI लिखा हुआ है।
  • आरबीआई के गवर्टन का गारंटी देने वाला कथन महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिने ओर लिखा हुआ है। 
  • नोट के दाहिने हिस्से में अशोक स्तम्भ है।
  • जैसा ही हाल में जारी किए गए नोट में नंबरों को छोटे से बड़ा किया गया है. वैसे ही इस नोट में भी किया गया है।
  • विशेष प्रतिभा वाले लोगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। 


 


नोट के पीछे

  • नोट छापने का वर्ष अंकित है।
  • स्वच्छ भारत का लोगो नारे के साथ दिया गया है।
  • भाषा का पैनल यथावत रखा गया है।
  • रानी की वाव का चित्र है।
  • देवनागरी लिपि में 100 अंक लिखा गया है।

 

Created On :   19 July 2018 10:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story