दिल्ली से अब तक रिजल्ट डिक्लेयर नहीं, नागपुर यूथ कांग्रेस उम्मीदवार मना चुके जीत का जश्न

Result not Declare, Nagpur Youth Congress candidates celebrate victory
दिल्ली से अब तक रिजल्ट डिक्लेयर नहीं, नागपुर यूथ कांग्रेस उम्मीदवार मना चुके जीत का जश्न
दिल्ली से अब तक रिजल्ट डिक्लेयर नहीं, नागपुर यूथ कांग्रेस उम्मीदवार मना चुके जीत का जश्न

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यूथ कांग्रेस का चुनाव तो हो गया, लेकिन दिल्ली कौन जीता इसे लेकर दिल्ली से ग्रीन सिग्नल नहीं मिला, जब्कि मतदान संख्या के आधार पर उम्मीदवारों ने अपनी जीत का जश्न मना लिया। चुनाव परिणाम भले ही घोषित नहीं हुए। लेकिन उम्मीदवारों ने जीत का दावा करते हुए खुशी मनाई। नगरसेवक बंटी शेलके ने अपने समर्थकों के साथ महल क्षेत्र स्थिति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने पैदल रैली निकाली गई। उधर पूर्व मंत्री नितीन राऊत के समर्थक भी फूल माला गले में डालकर घूमते रहे। राऊत ने अपने समर्थकों के साथ जीत की खुशी का फोटो सेशन कराया। शहर अध्यक्ष पद के लिए तौसिफ खान और उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज पांडेय का नाम प्रचारित किया गया। खान को सबसे अधिक मत मिले हैं। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर देखें तो स्वप्निल ढोके मध्य, प्रशांत धोटे दक्षिण, अक्षय घाटोले पूर्व, अखिलेश राजन पश्चिम, मंगेश बढेल दक्षिण पश्चिम व पंकज लोणारे उत्तर नागपुर में सबसे अधिक मतों के साथ आगे रहे हैं। संबंधित क्षेत्र के अध्यक्ष के तौर पर उनका नाम भी प्रचारित हुआ है लेकिन फिलहाल चुनाव परिणाम की घोषणा नहीं हुई है। 

चुनाव परिणाम की घोषणा तो हुई ही नहीं है

महानगर युवक कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। मतदान के आंकड़े भले ही सामने आए हैं, लेकिन चुनाव परिणाम की घोषणा नहीं हो सकी है। चुनाव परिणाम की घोषणा के बिना किसी भी पदाधिकारी का चुना जाना तय नहीं माना जाएगा। नागपुर समेत राज्य के कुछ जिलों में युवक कांग्रेस के संगठन चुनाव के परिणाम की घोषणा बकायदा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर रोक दी गई है। कई शिकायतों की जांच के लिए दिल्ली से कमेटी नियुक्त की जाएगी। फिलहाल वह कमेटी भी नियुक्त नहीं है। कमेटी नियुक्त होने व जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चुनाव परिणाम की घोषणा की जा सकती है। दोबारा चुनाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। गुटबाजी के कारण चर्चा में आए युवक कांग्रेस के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाने का यह मामला काफी चौंकाने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार शहर अध्यक्ष सहित सभी 6 विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित नहीं किए गए है। राज्य में जहां चुनाव परिणाम रोकें गए हैं उनमें नागपुर शहर के अलावा भिवंडी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, बुलढाणा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, नाशिक पश्चिम, पुणे जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, रायगढ जिले में सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष व ठाणे शहर का चुनाव रोका गया है। इसमें अलावा प्रदेश स्तर पर महासचिव के 2 व सचिव के 1 पद का चुनाव रोक दिया। 

क्या हुआ था

युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के समय बोगस मतदान के आरोपों के साथ पश्चिम नागपुर में विवाद हुआ था। शहर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार धीरज पांडेय पर आरोप लगा था कि उन्होंने चुनाव अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया। शहर सहित राज्य के लिए 9 से 12 सितंबर तक मतदान हुआ था। विवाद को देखते हुए नागपुर शहर की मतगणना एक दिन के लिए रोक दी गई थी। प्रदेश स्तर की मतगणना भी नागपुर में ही हुई। प्रदेश अध्यक्ष पद पर सत्यजीत तांबे की जीत घोषित की गई। नागपुर जिले में रामटेक क्षेत्र के चुनाव परिणाम भी घोषित किए गए। 14 सितंबर को मतगणना में नागपुर शहर के उम्मीदवारों को मतदान के आंकड़े भी सामने आए। आंकड़ों के आधार पर ही उम्मीदवार जीत हार का दावा कर रहे थे। चुने हुए पदाधिकारी के तौर पर उम्मीदवारों ने बैनर पोस्टर के साथ अपना नाम प्रचारित करना शुरु कर दिया था। नेतृत्वकर्ता के ताैर पर उनके सरकार विरोधी प्रदर्शन भी चर्चा में आए । 

जांच के बाद ही होगी घोषणा

तरुण त्यागी, जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक शिकायतों को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य में कुछ स्थानों के चुनाव परिणाम घोषित नहीं कराए हैं। नागपुर शहर का चुनाव परिणाम भी घोषित नहीं हो पाया है। सबसे अधिक शिकायतें उम्मीदवारों काे लेकर ही है। नई पुरानी शिकायतों पर संगठन स्तर पर पड़ताल होगी। पार्टी हाइकमान की आेर से जांच कमेटी बनायी जाएगी। फिलहाल मतदान का आंकड़ा सार्वजनिक किया गया है। मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है। वरिष्ठ स्तर पर ही चुनाव परिणाम के संबंध में निर्णय होगा।

Created On :   21 Sep 2018 2:21 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story