RTE का बखेड़ा, 37 प्रतिशत सीटों पर ही एडमिशन

Right to Education : Admission given on only 37 percent seats
RTE का बखेड़ा, 37 प्रतिशत सीटों पर ही एडमिशन
RTE का बखेड़ा, 37 प्रतिशत सीटों पर ही एडमिशन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। RTE एडमिशन का बखेड़ा अभी भी जारी है। इस बार एडमिशन प्रोसेस में राज्य के 9195 स्कूलों में 1 लाख 16 हजार 778 सीटें आरक्षित रखी गई थीं। इसमें से मात्र 44 हजार 127 सीटों पर ही प्रवेश दिए गए हैं। 72 हजार 652 सीटें अभी भी रिक्त हैं। निर्धारित कोटे के मात्र 37 प्रतिशत सीटें भर पाने के पीछे की वजह तकनीकी खामियां मानी जा रही हैं। इस प्रक्रिया अंतर्गत राज्य में 9195 स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 1 लाख 16 हजार 778 सीटें आरक्षित रखी गईं। इन सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई गई। राज्य में 2 लाख 44 हजार 934 आवेदन प्राप्त हुए। पहला ड्रॉ निकाल कर 67 हजार 706 बालकों को चुना गया। ड्रॉ में चुने गए बालकों के दस्तावेजों की जांच-पड़ताल करने के बाद 44 हजार 127 बच्चों को प्रवेश दिए गए। 23 हजार 579 बच्चों के एडमिशन विविध कारणों से नकार दिए गए।

49072 सीटें ड्रॉ में घटीं
राज्य में 9195 स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से अधिक स्कूलों का आवेदकों ने विकल्प नहीं चुना, जिसके चलते इन स्कूलों में आरक्षित रखी गईं 49 हजार 72 सीटें ड्रॉ में कम हो गईं। नागपुर जिले में 100 सीटों का विकल्प नहीं चुने जाने से 1505 सीटें कम हो गई हैं।

एडमिशन सरेंडर कर दिया सामाजिक संदेश
प्रफुल्ल बाराहाते के पुत्र अंश को आरटीई अंतर्गत भारतीय विद्या मंदिर, त्रिमूर्ति नगर स्कूल में प्रवेश आवंटित किया गया था। किसी गरीब को इसका लाभ मिलना चाहिए, यह सोचकर उन्होंने अपने पुत्र का प्रवेश सरेंडर किया। प्रवेश रद्द करने का उन्होंने प्राथमिक उपशिक्षणाधिकारी विजय कोकोड़े को पत्र दिया। इस अवसर पर आरटीई एक्शन कमेटी के चेयरमैन शाहिद शरीफ, समाधान केंद्र की रिसोर्स पर्सन आरती प्रधान, वेरिफिकेशन कमेटी सदस्य डॉ. रुजैना बेग, दीपाली इंगले उपस्थित थीं।

राज्य में आरटीई की 72 हजार से अधिक सीटें रिक्त हैं। तकनीकी खामियों के चलते इन सीटों पर बालकों को प्रवेश नहीं मिला है। ऐसी गड़बड़ी होना चिंता का विषय है। यह मुफ्त शिक्षा के अधिकार का सीधे-सीधे हनन है।
शाहिद शरीफ, चेयरमैन, आरटीई एक्शन कमेटी

यह रहीं खामियां
-मैपिंग में गड़बड़ी
-आवेदन भरने में गलतियां
-पिता के प्रमाणपत्र की अनिवार्य शर्त
-दूसरे राज्य के जाति प्रमाणपत्र अस्वीकृत

रजिस्टर्ड स्कूल   : 9195
निर्धारित कोटा    : 1,16778
प्राप्त आवेदन     : 244934
ड्रॉ में चुने गए     : 67706
प्रवेश दिए गए     : 44127
रिक्त सीटें        : 72652

Created On :   9 May 2019 8:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story