जल्द ​ही भारत लौटने वाले हैं ऋषि, करना चाहते हैं रणबीर-आलिया की शादी

Rishi kapoor return to India soon, want to finalize Ranbir-Alia marriage
जल्द ​ही भारत लौटने वाले हैं ऋषि, करना चाहते हैं रणबीर-आलिया की शादी
जल्द ​ही भारत लौटने वाले हैं ऋषि, करना चाहते हैं रणबीर-आलिया की शादी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की हालत में थोड़ा सुधार हो गया है। वे जल्द ही अपना ट्रीटमेंट खत्म कर भारत वापस लौटने वाले हैं। भारत आते ही उनकी पहली ख्वाहिश है कि वे अपने बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी करें। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी नीतू कपूर ने दी। 

रिपोर्ट के अनुसार रणबीर और आलिया की फैमिली साथ में पंडित से मिलने जाएंगे। सा​थ ही उनकी शादी के लिए शुभ मुहुर्त की तारीख तय करेंगे। इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन उनकी शादी की खबर से उनके फैंस बहुत ही एक्साइटेड हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी इस साल होने की भरपूर संभावना है। वैसे भी दोनों की फैमिली इस रिश्ते के लिए मान गई हैं। दोनों के परिवार वाले अक्सर एक दूसरे के साथ देखने को मिलते हैं। पिछले दिनों स्विटजरलैंड में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री वेडिंग सेरेमनी में करण जौहर ने आलिया को रणबीर से जल्द शादी करने की सलाह दी थी।

करण ने दोनों से कहा था कि ""हर कोई रणबीर-आलिया की जल्द शादी कराने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि आप रणबीर कपूर के साथ नहीं जानते, वो कभी भी हाथ से जा सकता है।"" करण की ये बातें सुनकर आलिया और रणबीर मुस्कुराने लगे थे। आपको बता दें कि दोनों एक्टर्स फिलहाल फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। रणबीर कपूर और ​आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र का लोगो सोमवार को प्रयागराज कुंभ में भव्य तरीके से लांच किया गया। ड्रोन की मदद से हवा में जगमगाती रोशनियों से लोगो को हजारों लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया। इस पूरे इवेंट को धर्मा प्रोडक्शन्स के वैरिफाइड फेसबुक पेज पर लाइव टेलीकास्ट किया गया। दर्शकों ने इस फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया। 

इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सुपरनेचुरल पावर पर है। इस फिल्म को तीन पार्ट में रिलीज किया जाएगा। 

Created On :   7 March 2019 3:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story