IPL : धोनी के इस फैन ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में लगाया अर्धशतक

Riyan Parag became the youngest player to sacore half-century in IPL
IPL : धोनी के इस फैन ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में लगाया अर्धशतक
IPL : धोनी के इस फैन ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में लगाया अर्धशतक

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने इस IPL में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। पराग ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए 53वें मैच में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया है। पराग IPL में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

असम के इस खिलाड़ी ने केवल 17 साल 175 दिन की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 49 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान के संजू सैमसन (2013) और दिल्ली के पृथ्वी शॉ (2018) के नाम था। इन दोनों ने 18 साल 169 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाने की उपलब्धी हासिल की थी। 

रियान पराग को इसी साल राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। रियान पराग ने IPL का अपना डेब्यू मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 अप्रैल को जयपुर में खेला था। पराग ने अपने डेब्यू मैच में 16 रन की पारी खेली थी, हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 43वें मैच में उनकी पारी को काफी सराहा गया था। पराग ने कोलकाता के खिलाफ 47 रन की पारी खेली थी और राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पराग ने अभी तक 7 मैचों की पांच इनिंग्स में 32 की औसत से 160 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 127 का रहा है। इसके अलावा उन्होंने दो विकेट भी चटकाए हैं।

इससे पहले पराग की पूर्व कप्तान एम एस धोनी के साथ बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। पराग ने कहा था कि धोनी उनके आइडल हैं और यह फोटो तब की है, जब वह 6-7 साल के रहे होंगे। पराग ने कहा था कि अपने पहले ही मैच में धोनी के सामने बल्लेबाजी करना और फिर धोनी को गेंदबाजी करना उनके लिए काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा।

IPL में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
रियान पराग - 17 साल 175 दिन (2019)
संजू सैमसन - 18 साल 169 दिन (2013)
पृथ्वी शॉ - 18 साल 169 दिन (2018)
ऋषभ पंत - 18 साल 212 दिन (2016)
शुभमन गिल - 18 साल 237 दिन (2018)

Created On :   4 May 2019 4:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story