मुजफ्फरपुर केस: 34 लड़कियों से रेप के मामले में 6 सहायक निदेशक सस्पेंड

RJD protest on Jantar-Manthar against Muzaffarpur shelter home rape case
मुजफ्फरपुर केस: 34 लड़कियों से रेप के मामले में 6 सहायक निदेशक सस्पेंड
मुजफ्फरपुर केस: 34 लड़कियों से रेप के मामले में 6 सहायक निदेशक सस्पेंड
हाईलाइट
  • इसे तेजस्वी यादव के धरने से बने दबाव के रूप में देखा जा रहा है।
  • सरकार ने अब अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

डिजिटल डेस्क, पटना। शेल्टर होम कांड में अब अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। सरकार ने समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक देवेश कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा भागलपुर, अररिया, मधुबनी, मुंगेर और भोजपुर के सहायक निदेशकों को भी सस्पेंड किया गया है। मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। ब्रजेश के राइफल और पिस्तौल का लाइसेंस जिलाधिकारी मोहम्मद सोहैल ने निलंबित कर दिया है। अब उसे दो दिन के अंदर इन हथियारों को जमा करना होगा। जिला रोगी कल्याण समिति से भी ब्रजेश का नाम हटा दिया गया है।

मुझे गाली देना है तो देते रहिए : नीतीश
रविवार को एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे गाली देना है तो देते रहिए, दोषियों पर कार्रवाई करके ही रहेंगे। नीतीश ने कहा कि अाप हमारे पॉजिटिव पक्ष को भी देखिए, एक निगेटिव बात के पीछे मत पड़िए। बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को जंतर-मंतर पर धरना दिया था। उनके धरने में RJD के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के लीडर भी शामिल थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल समेत जेडीयू से अलग हुए शरद यादव और सीपीआई नेता डी राजा भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।तेजस्वी ने बिहार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। तेजस्वी को समर्थन देने आए केजरीवाल ने भी केन्द्र और बिहार सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा, "यही जंतर मंतर था, एक निर्भया ने UPA की नींव हिला दी थी। ये 40 निर्भया का मामला है। प्रदर्शन में शामिल हुए राहुल गांधी ने कहा था कि नीतीश कुमार सचमुच इस घटना से शर्मसार हैं तो उन्हें तुरंत इस पर कार्रवाई करना चाहिए।

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड का मामला बिहार विधानसभा से लेकर देश की संसद तक में गूंज रहा है। इसी सप्ताह यह मामला सबके सामने आया था। यहां शेल्टर होम की 30 से ज्यादा लड़कियों के साथ हर रोज बलात्कार होने का खुलासा हुआ था। फिलहाल CBI इस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार को प्रदर्शन में ये हुआ

08.00 PM : जंतर-मंतर पर तेजस्वी समेत अन्य दलों के नेताओं ने मिलकर कैंडल मार्च निकाला।

07.30 PM : राहुल गांधी बोले- हम यहां देश की महिलाओं की सुरक्षा के लिए एकत्र हुए हैं। अगर नीतीश कुमार जी सचमुच इस घटना से शर्मसार हैं तो उन्हें तुरंत इस पर कार्रवाई करना चाहिए।

 


07.00 PM : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी जंतर-मंतर पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मंच पर तेजस्वी यादव और शरद यादव से मुलाकात की।

 


06.30 PM : दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस के खिलाफ RJD के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा, "यही जंतर मंतर था, एक निर्भया ने UPA की नींव हिला दी थी। ये 40 निर्भया का मामला है। बड़े-बड़े सिंहासन नहीं बचेंगे। तीन महीने में दोषियों को और उन बड़े-बड़े नेताओं को जो इन्हें बचा रहे हैं, फांसी की सज़ा दी जाए"

 

 

06:15 PM : जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी जंतर मंतर पर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। उन्होंने यहां लोगों को संबोधित भी किया।

05.45 PM : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड के खिलाफ तेजस्वी कुमार का धरना शुरू हो गया है। RJD कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य दलों के कार्यकर्ता और आम जनता भी इसमें शामिल हुई है। यहां बड़ी संख्या में जेएनयू के छात्र-छात्राएं भी दिखाई दे रहे हैं।
 


 

Created On :   4 Aug 2018 1:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story