लालू यादव को पाइल्स की शिकायत, रांची के हॉस्पिटल में भर्ती

Rjd Supremo Lalu Yadav Health Bad Admitted In Ranchi Hospital
लालू यादव को पाइल्स की शिकायत, रांची के हॉस्पिटल में भर्ती
लालू यादव को पाइल्स की शिकायत, रांची के हॉस्पिटल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, रांची। चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगड़ने के बाद शनिवार को उन्हें रांची इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। इससे पहले चारा घोटाले के चौथे मामले में आज फैसला आने वाला था जिसे टाल दिया गया है। केस की अगली सुनवाई सोमवार को तय है। जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद यादव को पाइल्स हो गया है। शनिवार की दोपहर लालू प्रसाद यादव दर्द से परेशान हो गए, जिसके बाद जेल के डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज शुरू हुआ।

बता दें कि लालू यादव पहले से ही हार्ट की समस्‍या से पीड़ित हैं, इधर कुछ दिनों से उनका सुगर लेवल भी बढ़ गया है। इसके बाद उन्‍हें रिम्‍स में भर्ती करवाने का निर्णय लिया गया। लालू यादव की तबीयत खराब होने के बाद उनके बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्‍वासथ्‍य मंत्री तेजप्रताप यादव और पूर्व मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भी रांची पहुंचे हैं। साथ ही राजद के कार्यकर्ता रिम्‍स पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस लेकर रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि कोर्ट में फैसला होने की सूचना थी, लेकिन फैसला टल गया।

गौरतलब है कि इसी वर्ष 24 जनवरी को लालू प्रसाद एवं जगन्नाथ मिश्र को सीबीआई की विशेष अदालत ने चाईबासा कोषागार से 35 करोड़, 62 लाख रुपये का गबन करने के चारा घोटाले के एक अन्य मामले में दोषी करार देते हुए पांच-पांच वर्ष सश्रम कारावास एवं क्रमशः 10 लाख एवं 5 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के चाईबासा मामले में कुल 50 आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। 

लेकिन, यह मामला दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़ा है। दुमका कोषागार से करीब 3।76 करोड़ रुपये की अवैध निकासी को लेकर सीबीआई ने 1996 में एफआईआर दर्ज की थी। राशि की निकासी 1995 से 1996 के बीच हुई थी। मामले की जांच के बाद सीबीआई ने 11 अप्रैल 1996 को रिपोर्ट दर्ज की थी। चारा घोटाले में लालू प्रसाद के खिलाफ पांच मुकदमे सीबीआई ने दर्ज किए हैं।

Created On :   17 March 2018 1:37 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story