बस और ट्रक की भिड़ंत, 27 घायल, 7 की हालत गंभीर, चालक को तलाश रही पुलिस

road accident: truck hit the passenger bus, 27 injured
बस और ट्रक की भिड़ंत, 27 घायल, 7 की हालत गंभीर, चालक को तलाश रही पुलिस
बस और ट्रक की भिड़ंत, 27 घायल, 7 की हालत गंभीर, चालक को तलाश रही पुलिस

डिजिटल डेस्क, मनमाड़। पुणे - इंदौर मार्ग पर यात्री बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस दौरान 27 यात्री घायल हुए, जिनमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए मनमाड़, नासिक और मालेगाव के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नंदुरबार से पंढरपूर की ओर जानेवाली एसटी बस तेज रफ्तार ट्रक से मनमाड-शिर्डी मार्गपर टकरा गई। हादसे में बस चालक एसवी राठोड, वाहक एसके बिडगर सहित उषाबाई पाटोले, शरद राठोड, गुलाब शहा, रवींद्र पाटील, सुनील गुजराथी गंभीर रूप से घायल हुए।

स्थानीयों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। नागरिक मदद के लिए आगे आए।  सहायक पुलिस निरीक्षक शिव पांढरे, उप निरीक्षक अजहर शेख, ट्रफिक हवालदार दाते, सुनील पवार, नगरसेवक लियाकत शेख, अमजद पठाण, पूर्व  नगरसेवक अमीन पटेल, महेंद्र गरुड, हबीब शेख सहित सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में बस और ट्रक का काफी नुकसान हुआ। ट्रक चालक फरार हो गया। मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

खतरे से बाहर घायल

सूत्रों के मुताबिक राज्य परिवहन महामंडल के नंदुरबार डिपो की बस (एमएच 20 बीएल 4094) पंढरपूर जा रही थी। जो बिती रात साढ़े 11 बजे के आसपास मनमाड से रवाना हुई थी। लेकिन कुछ दूरी पर हादसे का शिकार हो गई। अस्पताल के अधिकारी डॉ. धोंडगे सहित अन्य डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया। मनमाड के अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थित खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 

Created On :   10 Oct 2017 12:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story