वर्धा, गोंदिया और चंद्रपुर जिले में सड़क हादसे, चार की मौत 

Road accidents in wardha, gondia and chandrapur district, 4 dead
वर्धा, गोंदिया और चंद्रपुर जिले में सड़क हादसे, चार की मौत 
वर्धा, गोंदिया और चंद्रपुर जिले में सड़क हादसे, चार की मौत 

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। विदर्भ के वर्धा, गोंदिया और चंद्रपुर जिले में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल चार लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गोदिया जिले के मुंडीपार एमआईडीसी परिसर के महामार्ग पर मोटरसाइकिल से जा रहे तीन लोगों को धान से भरे ट्रक ने उड़ा दिया। गुरुवार सुबह हुई दुर्घटना में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का नाम ग्राम चुटिया निवासी रवि गुलाब राणे (22) बताया गया है। उधर गोंदिया जिले के ही गोरेगांव महामार्ग पर स्थित जानाटोला के समीप मेटाडोर चालक ने दुपहिया को टक्कर मार दी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उधर वर्धा जिले की कारंजा घाडगे तहसील में नागपुर-अमरावती हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रही कार ने गुरुवार रात दस बजे के दौरान दुपहिया को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो भाइयों की मौत हो गई। मृतकों में प्रवीण मानापुरे व उसके चचेरे भाई रोशन बारई शामिल हैं। 
चंद्रपुर जिले की ब्रह्मपुरी तहसील के गांगलवाडी-मुडझा मुख्य मार्ग पर ओएसएस कंपनी का मजदूरों से लदा चार पहिया वाहन पलट गया।  इस दुर्घटना में एक की जान चली गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के मृतक व घायलों की शिनाख्त पहचान नहीं हो सकी थी। दुर्घटना अचानक वाहन का टायर फटने से हुई। 

Created On :   16 May 2019 5:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story