किसान को झांसा देकर उड़ाए 1 लाख रुपए, तलाश करती रही पुलिस नही लगा आरोपी का सुराग

Robber looted one lakh rupee from the farmer by doing a prank
किसान को झांसा देकर उड़ाए 1 लाख रुपए, तलाश करती रही पुलिस नही लगा आरोपी का सुराग
किसान को झांसा देकर उड़ाए 1 लाख रुपए, तलाश करती रही पुलिस नही लगा आरोपी का सुराग

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा में एक किसान को झांसा देकर किसी ठग ने एक लाख रुपए उड़ा लिए। यह वारदात अमरवाड़ा सहकारी बैंक के सामने सोमवार की दोपहर लगभग 3 बजे अंजाम दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन रात तक उसका कहीं पता नही चल सका था।

मिली जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा के घोगरी निवासी किसान कृष्ण कुमार पिता बाजारी लाल यादव सोमवार की दोपहर सहकारी बैंक शाखा आया था। दोपहर लगभग 2.30 बजे उसने अपने खाते से 1 लाख रुपए निकालकर एक थैले में रखा और बैंक के सामने स्थित चाय की दुकान में चाय पीने के लिए चला गया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उसके शर्ट पर बिस्किट का घोल फेंककर किसान को बताया कि उसकी शर्ट पर किसी ने उल्टी कर दी है। किसान शर्ट धोने में उलझ गया। इतनी देर में ही आरोपी उसका एक लाख रुपए से भरा थैला लेकर निकल गया। घटना में तत्काल पीड़ित किसान ने पुलिस को सूचना दी और थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में आरोपी की घेराबंदी भी की गई, लेकिन रात तक उसका पता नही चल सका था।

गेंहू उपार्जन के रुपए आए थे खाते में
किसान ने शासन की गेंहू उपार्जन योजना में खरीदी केंद्र में अपना गेंहू बेचा था। गेंहू खरीदी की राशि किसान कृष्णकुमार के खाते में आए थे। वही रुपए किसान ने बैंक से निकाले और चाय पीने चला गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसान जब बैंक आया तब से ही आरोपी उसकी रैकी कर रहा था। चाय की दुकान में मौका पाकर आरोपी ने किसान के एक लाख रुपए गायब कर दिए।

इनका है कहना
किसान को झांसा देकर एक लाख रुपए का थैला उड़ा लेने की शिकायत आई है, शिकायत मिलते ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, घटना पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
दीपक यादव, थाना प्रभारी अमरवाड़ा।

Created On :   3 July 2018 7:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story