लुटेरों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पुलिस कर रही मामले की जांच

Robbers shot a man in a day light, police start probe in case
लुटेरों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पुलिस कर रही मामले की जांच
लुटेरों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पुलिस कर रही मामले की जांच

डिजिटल डेस्क, शहडोल। कोतवाली थाना अंतर्गत कल्याणपुर के पास शनिवार को दोपहर करीब एक बजे अज्ञात बााइक सवारों ने युवक को गोली मार दी। गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी है। युवक को तत्काल जिला अस्पताल में लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर घायल का पूरा परिवार और गांव के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए थे। घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का अनुमान है कि लूट के  इरादे से युवक को गोली मारी गई होगी, क्योंकि जहां घटना हुई है वहां पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी हैं।

घायल की पत्नी नरवार निवासी नीता यादव ने बताया कि उनके पति राममिलन यादव शहडोल में कल्लू ठेकेदार के यहां काम करते हैं। शनिवार को सुबह 11 बजे वह पैसे लेने के लिए घर से शहडोल आए थे। दोपहर में हमें घटना के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इधर, घायल की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पुलिस को आशंका है कि लूटपाट के इरादे से हमला किया गया है। घटना केंद्रीय विद्यालय के आगे अरना नाला के पास हुई है। यहां पहले भी लूटपाट हो चुकी हैं। पुलिस का राममिलन यादव का इसी रास्ते से रोज का आना जाना था। शनिवार को वह पैसे लेकर घर लौट रहा था, इस बात की जानकारी बदमाशों की थी और उन्होंने पैसों के लिए उस पर हमला कर दिया।

एंबुलेंस के लिए करना पड़ा इंतजार
जिला अस्पताल में घायल को रेफर तो कर दिया, लेकिन एंबुलेंस के लिए करीब आधा घंटा तक इंतजार करना पड़ा। तब तक युवक गेट के पास ही स्ट्रेचर पर लेटाकर रखा गया, जबकि तेज बारिश हो रही थी। बॉटल भी निकाल दिया गया था। घायल की स्थिति को देखते हुए जब तक एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की जाती, वार्ड में रखा जा सकता था।

इनका कहना है
प्रथम दृष्टया घटना का कारण लूटपाट ही नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को कुछ प्रारंभिक सुराग भी हाथ लगे हैं।
-रावेंद्र द्विवेदी, थाना प्रभारी कोतवाली  

 

Created On :   25 Aug 2018 12:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story