तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए रॉबर्ट वाड्रा

Robert Vadra hospitalized due to deteriorating health
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए रॉबर्ट वाड्रा
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए रॉबर्ट वाड्रा

डिजिटल डेस्क, नोएडा। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की तबीयत नासाज होने के चलते उन्हें सोमवार की शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपने पति की भर्ती होने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उनसे मिलने पहुंची और रात भर अस्पताल में ही रही। वाड्रा को नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाड्रा की शारीरिक स्थिति में शिथिलता आई है। दरअसल उन्हें कमर और पैर दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसके बाद अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम भी कर दिए गए हैं। जानकारी है कि वाड्रा का इलाज सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन द्वारा किया जा रहा है।

Created On :   22 Oct 2019 5:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story