फिलीपींस के राष्ट्रपति बोले, महिला विद्रोहियों के गुप्तांग में गोली मारो

फिलीपींस के राष्ट्रपति बोले, महिला विद्रोहियों के गुप्तांग में गोली मारो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतर्ते ने एक विवादित बयान दिया है. दुतर्ते ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सेना के जवानों को विद्रोही महिलाओं के गुप्तांग में गोली मारनी चाहिए।

वॉशिंगटन पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि, रॉड्रिगो दुतर्ते ने सात फरवरी को पूर्व साम्यवादी विद्रोहियों को संबोधित किया था. इसमें उन्होंने विद्रोही महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा, "जवानों से कहो कि विद्रोही महिलाओं को मारे नहीं, बल्कि उनके गुप्तांग में गोली मार दें।" उन्होंने कहा कि बिना गुप्तांग के विद्रोही महिलाएं किसी काम की नहीं रहेगी। इससे पहले उन्होंने विद्रोही महिलाओं का बलात्कार करने की भी सलाह दी थी।

बता दें कि सत्ता में आने के बाद से दुतर्ते ने ड्रग्स लेने वाले और बेचने वाले लोगों को निशाने पर लिया हुआ है। राष्ट्रपति के जनसंपर्क कार्यालय ने भी यह रिपोर्ट छापी थी। उन्होंने गुप्तांग की जगह डैश लगा दिया था। 

 

Created On :   12 Feb 2018 1:44 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story