रोहित शर्मा ने की T-20 में सबसे तेज शतक की बराबरी, जड़े 10 छक्के

Rohit sharma fastest century in T20 international cricket after david millar
रोहित शर्मा ने की T-20 में सबसे तेज शतक की बराबरी, जड़े 10 छक्के
रोहित शर्मा ने की T-20 में सबसे तेज शतक की बराबरी, जड़े 10 छक्के

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने T-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में 35 गेंदों पर शतक जड़कर साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मिलर ने इसी साल 29 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ 35 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी। लंका के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा 43 गेंद पर 118 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी इस पारी में कुल 10 छक्के और 12 चौके लगाए हैं।

सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी


इस शतकीय पारी के साथ ही रोहित T-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। T-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल थे जिन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ लॉडंरहिल्स में 46 गेंदों पर सेंचुरी बनाई थी। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी में 11 चौके और 8 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने लंकाई तेज गेंदबाज एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर चौका लगाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की है।

 

 



रोहित शर्मा ने अब तक T-20 करियर में 69 मैच खेले हैं, जिसमें 30.04 के औसत से 1,502 रन बनाए हैं। T-20 में रोहित का यह दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 106 रन की पारी खेली थी। रोहित ने अब तक T-20 में 12 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित ने अब तक 68 गगन चुंबी छक्के लगाए हैं।

इंदौर में ही सहवाग को दोहरा शतक


रोहित ने अपनी यह पारी श्रीलंका के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेली है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में यह दूसरा धमाका है। इससे पहले 8 दिसंबर 2011 को पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे मैच में 219 रन की पारी खेली थी। वीरू की इस पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 418 रन बनाए थे। वीरू ने अपनी 219 रन की पारी में 149 गेंदों का सामना करते हुए 25 चौकों और सात छक्‍के (142 रन) जमाए थे।

Created On :   22 Dec 2017 2:43 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story