रोहित ने लगाई 'ट्रिपल' डबल सेंचुरी, बना डाले कई रिकॉर्ड्स

Rohit Sharma scores third ODI double century made these Records
रोहित ने लगाई 'ट्रिपल' डबल सेंचुरी, बना डाले कई रिकॉर्ड्स
रोहित ने लगाई 'ट्रिपल' डबल सेंचुरी, बना डाले कई रिकॉर्ड्स

डिजिटल डेस्क, मोहाली। इंडिया और श्रीलंका के बीच बुधवार को मोहाली में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने 141 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से कैप्टन रोहित शर्मा ने 208* रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने अपने वनडे करियर की तीसरी डबल सेंचुरी भी लगा दी। वहीं बतौर कप्तान ये उनकी पहली डबल सेंचुरी है। रोहित शर्मा की इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 393 रनों का बड़ा टारगेट रखा, जिसके जवाब में श्रीलंका टीम 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 251 रन ही बना सकी। इसके साथ ही 3 वनडे मैचों की ये सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। इसके अलावा रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते ऐसे बैट्समैन हैं, जिनके नाम पर वनडे में तीन डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड है। साथ ही रोहित शर्मा ने कई और भी ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Image result for rohit sharma double century


7 में से 3 डबल सेंचुरी रोहित के नाम

क्रिकेट हिस्ट्री में अब तक वनडे मैचों में 7 डबल सेंचुरी लगी है। इसमें से अकेले रोहित शर्मा ने ही 3 बार डबल सेंचुरी लगाई है। रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिन ने डबल सेंचुरी लगाई है। इसके अलावा बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने 208 रन बनाए हैं और बतौर भारतीय कप्तान एक इनिंग में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने के मामले में रोहित दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 219 रन बनाए थे।

वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ा

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में अपने करियर की 16वीं सेंचुरी लगाई। इसी के साथ टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में रोहित ने वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ दिया है। वीरेंद्र सहवाग ने वनडे में 15 सेंचुरी लगाई है और अब वो 5वें नंबर पर आ गए हैं। जबकि रोहित चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। टीम इंडिया की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने 49 सेंचुरी लगाई हैं। उसके बाद विराट कोहली 32 सेंचुरी के साथ दूसरे नंबर पर और सौरव गांगुली 22 सेंचुरी के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

इस साल रोहित ने बनाई 6 सेंचुरी

इसके अलावा साल-2017 में रोहित शर्मा अब तक 6 सेंचुरी लगा चुके हैं और इसी के साथ एक साल में इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में रोहित नंबर-3 पर हैं। एक साल में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने साल 1998 में 9 सेंचुरी लगाई थी, वहीं इस मामले में सौरव गांगुली 7 सेंचुरी (साल-2000) के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि इसी साल यानी 2017 में टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली भी अब तक 6 सेंचुरी लगा चुके हैं।

Image result for rohit sharma double century

एक साल में लगाए 45 सिक्स

रोहित शर्मा ने साल-2017 में टीम इंडिया की तरफ से इंटरनेशनल वनडे मैचों में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। रोहित ने इस साल सबसे ज्यादा 45 सिक्स लगाकर सचिन तेंदुलकर का 40 सिक्स (1998) का रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं इस मामले में साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स 58 सिक्स के साथ सबसे ऊपर हैं, उन्होंने 2015 में ये कारनामा किया था।

युवराज का तोड़ा रिकॉर्ड

इसके अलावा रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने अब तक 173 वनडे मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 162 सिक्स लगाए हैं और वो टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में चौथे बैट्समैन बन गए हैं। रोहित से पहले चौथे नंबर सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह थे, जिनके नाम वनडे में 153 सिक्स हैं। इसके अलावा वनडे में लगातार 4 बॉलों पर 4 सिक्स लगाने के वाले रोहित दूसरे इंडियन बैट्समैन हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड जहीर खान ने ये कारनामा साल 2000 में जिंबाब्वे के खिलाफ किया था।

41-50 ओवरों के बीच बनाए 100 रन

रोहित शर्मा 41-50 ओवरों के बीच 100 से ज्यादा रन दो बार बनाने वाले पहले बैट्समैन बन गए हैं। उन्होंने 2014 में कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ 110 रन बनाए थे, जबकि 2017 में मोहाली में फिर से श्रीलंका के खिलाफ 107 रन बनाए हैं। इसके साथ-साथ रोहित शर्मा ने 5वीं बार 150 से ज्यादा का पार किया है और इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है।

दोनों बार 151 बॉलों में लगाई डबल सेंचुरी

रोहित शर्मा ने बुधवार को मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए अपने वनडे करियर की तीसरी डबल सेंचुरी लगाई। उन्होंने 151 बॉलों का सामना कर तीसरी डबल सेंचुरी लगाई। वहीं इससे पहले 2014 में कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए रोहित ने 264 रन बनाकर अपनी दूसरी डबल सेंचुरी लगाई थी। उस मैच में भी रोहित ने अपनी डबल सेंचुरी 151 बॉलों में पूरी की थी।

Image result for rohit sharma double century

3 डबल सेंचुरी लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए अपने वनडे करियर की तीसरी डबल सेंचुरी लगाई। रोहित ने सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन और फिर श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे। इसके बाद आज उन्होंने 208 रन बनाकर अपने करियर की तीसरी डबल सेंचुरी लगाई। इसी के साथ रोहित शर्मा दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे मैचों में तीन डबल सेंचुरी लगाई है। रोहित से पहले टीम इंडिया के सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ही हैं, जिन्होंने वनडे में डबल सेंचुरी लगाई है। सचिन ने जहां एक बार 200 रनों की नॉटआउट पारी खेली थी, वहीं सहवाग ने 219 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ी पहली डबल सेंचुरी

रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर की पहली सेंचुरी नवंबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ी थी। बैंग्लोर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए टीम इंडिया के हिटमैन ने 209 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 16 सिक्स और 12 चौके भी शामिल थे। रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम इंडिया ने कंगारुओं के सामने 384 रनों का टारगेट रखा। इस मैच को टीम इंडिया ने 57 रनों से जीत लिया था।

श्रीलंका के खिलाफ जड़ी दूसरी डबल सेंचुरी

13 नवंबर 2014 को टीम इंडिया के ताबड़तोड़ ओपनर रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर की दूसरी डबल सेंचुरी लगाई थी। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ खेला गया था। इस मैच में रोहित शर्मा को 5 रनों पर जीवनदान भी मिला और इसके बाद रोहित ने 264 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मैच में रोहित की शुरुआत काफी धीमी रही और उन्होंने अपनी फिफ्टी 72 बॉल में पूरी की। रोहित ने अपनी सेंचुरी 100 बॉलों में लगाई। जबकि अगले 164 रन के लिए उन्होंने मात्र 73 बॉलों का सामना किया। इस मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 405 रनों का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 251 रनों पर ही सिमट गई थी। रोहित ने इस मैच में 173 बॉलें खेली और 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे।

Image result for rohit sharma double century

श्रीलंका के खिलाफ ही लगाई तीसरी डबल सेंचुरी

मोहाली वनडे में टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर की तीसरी डबल सेंचुरी लगाई। दूसरे वनडे में रोहित ने 153 बॉलों में 208 रन बनाए, जिसमें 12 सिक्स और 13 चौके भी शामिल हैं। वहीं बतौर भारतीय कप्तान रोहित की वनडे में ये पहली डबल सेंचुरी है। इस मैच में रोहित ने अपने पहले 100 रन 115 बॉल पर पूरे किए। अगले 150 रन पूरे करने के लिए रोहित ने 133 बॉल खेली, वहीं डबल सेंचुरी उन्होंने 151 बॉल पर लगाई। इस तरह से सेंचुरी लगाने के बाद रोहित ने अगले 50 रन 18 बॉलों पर बना डाले। वहीं 100 रन के लिए उन्होंने सिर्फ 36 बॉलें खेली। इनिंग के 44वें ओवर में रोहित ने सुरंगा लकमल की बॉल पर 4 सिक्स भी लगाए।

Created On :   14 Dec 2017 5:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story