एक साथ दोनों गर्लफ्रेंड्स से शादी करेंगे रोनाल्डिन्हो !

Ronaldinho to marry two women at same time this summer !
एक साथ दोनों गर्लफ्रेंड्स से शादी करेंगे रोनाल्डिन्हो !
एक साथ दोनों गर्लफ्रेंड्स से शादी करेंगे रोनाल्डिन्हो !

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक समय दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर और अपनी रंगमिजाजी के लिए सुर्खियों में रहने वाले ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो जल्द ही शादी करने वाले हैं। खबरें हैं कि रोनाल्डिन्हो एक साथ अपनी दो मंगेतरों बीट्रीज और प्रिशिला के साथ शादी करेंगे और शादी अगस्त के महीने में होगी। रोनाल्डिन्हो दोनों से रियो में एक निजी कार्यक्रम में शादी करेंगे, उन्‍होंने दोनों को पिछले साल जनवरी में शादी के लिए प्रपोज किया था और दोनों को एक साथ शादी की अंगूठी भी पहनाई थी। 
 

 

 

दोनों मंगेतरों के साथ एक साथ शादी

 

38 साल के रोनाल्डिन्हो की दोनों मंगतरों के नाम बीट्रीज और प्रिशिला हैं। जिनमें से बीट्रीज को रोनाल्डिन्हो साल 2016 से डेट कर रहे हैं तो वहीं प्रिशिला उनकी जिंदगी में उससे भी पहले से हैं। दोनों महिलाएं पिछले साल दिसंबर से ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में एक साथ रह रही हैं। रोनाल्डिन्हो अपनी दोनों मंगेतरों के साथ कई बार सार्वजनिक रूप से भी नजर आ चुके हैं। खबरें हैं कि वो अपनी दोनों मंगेतरों को एक जैसी पॉकेटमनी और एक जैसे गिफ्ट देते हैं। 

 

 

शादी में शामिल नहीं होगी उनकी बहन 

 

रोनाल्डिन्हो के एक साथ दो महिलाओं से शादी करने से उनकी बहन खुश नहीं हैं, वो दो महिलाओं से शादी के खिलाफ हैं और शादी में शामिल होने से भी इंकार कर दिया है। बहन की नाराजगी के बावजूद रोनाल्डिन्हो ने दोनों महिलाओं के साथ शादी करने का अपना फैसला नहीं बदला है। 

 

Image result for ronaldinho

 

दिग्गज फुटबॉलरों में से एक रोनाल्डिन्हो

 

रोनाल्डिन्हो की गिनती दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों में होती है और उनके दुनिया में लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स हैं। उन्‍होंने ब्राजील की ओर से 97 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 33 गोल दर्ज हैं। रोनाल्डिन्हो साल 2002 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के अहम सदस्य भी थे। साल 2003 में रोनाल्डिन्हो स्‍पेन के क्‍लब बार्सिलोना से जुड़े थे, 5 साल तक वो बार्सिलोना के लिए खेले और इस दौरान 145 मैचों में 70 गोल किए। रोनाल्डिन्हो को दो बार फीफा वर्ल्‍ड प्‍लेयर ऑफ द ईयर के साथ ही एक बार बैलोन डी"ओर भी चुना जा चुका है। 

Created On :   25 May 2018 3:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story