बिना शादी के फिर पिता बने रोनाल्डो, पहले से हैं तीन बच्चों के पिता
डिजिटल डेस्क,मैड्रिड। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो चौथी बार पिता बन गए हैं। रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जार्जिना रोड्रिग्ज ने एक बेटी को जन्म दिया। रोनाल्डो ने चौथी बार पिता बने की खुशी अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की। रोनाल्डो ने मां-बेटी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "अलाना मार्तिना का अभी जन्म हुआ है। जियो और अलाना दोनों ठीक हैं। हम बहुत खुश हैं। रोनाल्डो जुड़वा बच्चों इवा और मातेओ के भी पिता हैं, जिनका जन्म जून में हुआ था। उन्होंने अपनी पत्नी जार्जिना और सात बरस के बेटे क्रिस्टियानो जूनियर की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर डाली है।
इससे पहले रोनाल्डो तीसरी बार जून में जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। रोनाल्डो के जुड़वा बच्चे (एक लड़का और एक लड़की) सरोगेसी के जरिए पैदा हुए थे। अपने जुड़वा बच्चों के पैदा होने की खुशी भी रोनाल्डो ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर ही शेयर की थी। रोनाल्डो ने तब अचानक ऐलान किया था कि वो अब तीन बच्चों के पिता हैं। इन बच्चों का नाम है इवा और मातियो रखा गया है।
गौरतलब है कि रोनाल्डो का पहला बेटा 7 साल का है। पुर्तगाल की यूरो 2016 विजेता टीम के कप्तान रोनाल्डो जून 2010 में बेटे क्रिस्टियानो जूनियर के पिता बने थे। मीडिया में तब खबरें आई थीं कि अमेरिका में किसी बारगर्ल के साथ रात बिताने के बाद उन्हें पता चला कि वो बारगर्ल प्रेग्नेंट हो गई है और उसके पेट में उनका बच्चा है। रोनाल्डो ने डीएनए टेस्ट से पता लगाने की कोशिश की तो ये बात सच साबित हुई। इसके बाद उन्होंने उस बच्चे को अपनाने का फैसला किया था और अब वो उन्हीं के साथ रहता है। वहीं इस बात को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी कि क्रिस्टियानो जूनियर का जन्म सरोगेट मां से हुआ है। कई बार इस तरह की खबरें आई कि बेटे का जन्म कैसे हुआ, लेकिन रोनाल्डो ने इस बात की कभी भी पुष्टि नहीं की कि बेटा सेरोगेसी से हुआ है या ये उनके प्यार की निशानी।
Created On :   13 Nov 2017 10:24 AM GMT