RPF ने मनचलों पर कसा जाए शिकंजा, महिला कोच में न हो पुरुषों की एंट्री

RPF strict for the ladies coach in each train, mens no entry.
RPF ने मनचलों पर कसा जाए शिकंजा, महिला कोच में न हो पुरुषों की एंट्री
RPF ने मनचलों पर कसा जाए शिकंजा, महिला कोच में न हो पुरुषों की एंट्री

डिजिटल डेस्क नरसिंहपुर । आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रेलवे स्टेशन नरसिंहपुर में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को सफर के दौरान होने वाली दिक्कतों की जानकारी ली गई तथा उन्हें सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। महिलाओं ने भी खुलकर समस्यायें रखी तथा सुझाव भी दिए। मुख्य सुझावों में महिला कोच में पुरुषों की एंट्री रोकने, मनचलों की हरकतों पर शिकंजा कसने सहित अन्य महत्वपूर्ण सुझाव महिलाओं ने दिए।
शिविर में जबलुपर से आई आरपीएफ की महिला बटालियन प्रमुख निरीक्षक कविता कुशवाहा, उपनिरीक्षक अनामिका मिश्रा के साथ ही निरीक्षक नरसिंहपुर अनिल कुमार झा, एएसआई राहुल दुबे, टीआर निरंकार, आरक्षक वृंदावन यादव मौजूद रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित रेल यात्रियों से फीडबेक फार्म भरवाए गए।
बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाएं
शिविर में मौजूद महिला रेलयात्रियों ने बताया कि डाउन ट्रैक पर करकबेल से मदनमहल स्टेशन के बीच तथा अपट्रेैक पर मदनमहल से नरङ्क्षसहपुर रेलवे स्टेशन के बीच मनचलों की हरकतें बढ़ रही हैं, इन पर अंकुश लगना चाहिए। पढ़ाई, कोचिंग, सर्विस के उद्देश्य से महिलाएं एवं लड़कियां प्रतिदिन अप डाउन करती हैं, वे निर्भय होकर सुरक्षित यात्रा कर सकें, इसकी व्यवस्था होनी चाहिए।
यह दिए सुझाव
महिलाओं ने समस्यायें गिनाने के अलावा कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस ट्रेनों में तो महिला कोच अलग से लगता है, लेकिन पैंसेजर ट्रेनों में नहीं जबकि उनमें भी यह व्यवस्था होनी चाहिए। महिला कोच में पुरुषों की एंट्री नहीं होनी चाहिए। इस तरह के अन्य सुझाव भी दिए।
मिली महत्वपूर्ण जानकारी
बटालियन प्रमुख कविता कुशवाहा ने भी महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने आपात काल में हेल्पलाइन नंबर 182 का इस्तेमाल करने, सामान संभालकर रखने, ट्रेनों में चढऩे उतरते समय सावधानी रखने संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना गार्ड, पॉयलट, टीटीआई आदि को देने सहित अन्य जानकारियां दीं।
भरवाए गए फीडबैक फार्म
शिविर में महिलाओं से फीडबैक फार्म भरवाए गए। 8 बिंदुओं के इस फार्म में समस्याओं की जानकारी, समाधान सहित अन्य सवाल रखे गए। शिविर में मौजूद लगभग 250 महिलाओं ने फार्म भरें।
ये थे फीडबैंक फार्म में सवाल
आरपीएफ द्वारा महिलाओं को उपलब्ध कराए गए महिला यात्री सुरक्षा, प्रतिपूर्ति फार्म में आठ सवालों का उल्लेख किया गया जिन्हें महिला यात्रियों से भरवाया गया। सवालों में जहां नाम, पीएनआर नंबर एवं स्टेशन का उल्लेख था वहीं ये भी पूछा गया था कि क्या आपको कभी रेल यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या आई। क्या आपने अपनी समस्या के समाधान हेतु कभी रेल सुरक्षा बल हेल्पलाइन नंबर 182 से संपर्क किया?, क्या आपने सुरक्षा बल द्वारा दी जा रही महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए की जा रही कार्रवाई के ंसबंध में आपका आंकलन क्या है। इसके अलावा महिला यात्रियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेल सुरक्षा बल जबलपुर मंडल पश्चिम मध्य रेलवे ने उनसे सुझाव भी लिखित रूप से मांगे।
इनका कहना है
शिविर में महिला यात्रियों से फीडबैक लिया गया है। जबलपुर से आई कविता कुशवाहा फार्म ले गई है। इन फार्मों में जो समस्यायें हैं वे रेलवे के संबंधित विभागों के पास पहुंचेंगी और उनके निराकरण की कार्रवाई होगी।
अनिल कुमार झा निरीक्षक आपीएफ

 

 

Created On :   20 March 2018 9:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story