5 हजार करोड़ का बैंक घोटाला, आरोपी नितिन संदेसरा परिवार सहित देश से फरार

RS 5000 Cr bank fraud businessman Nitin sandesara may have fled to Nigeria
5 हजार करोड़ का बैंक घोटाला, आरोपी नितिन संदेसरा परिवार सहित देश से फरार
5 हजार करोड़ का बैंक घोटाला, आरोपी नितिन संदेसरा परिवार सहित देश से फरार
हाईलाइट
  • बिजनेसमैन नितिन संदेसरा परिवार सहित देश से फरार।
  • विजय माल्या
  • नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के बाद एक और गुजराती कारोबारी देश से भागा।
  • स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक नितिन संदेसरा पर 5 हजार करोड़ रु. के बैंक घोटाले का आरोप।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या के बाद भगोड़े कारोबारियों की सूची में अब एक और नाम जुड़ गया है। गुजरात के कारोबारी नितिन संदेसरा के देश छोड़कर नाइजीरिया भागने की खबर है। जानकारी के अनुसार 5 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोपी नितिन संदेसरा अपने परिवार के साथ नाइजीरिया चला गया है। 

 

परिवार सहित नाइजीरिया भागा कारोबारी नितिन संदेसरा

गुजरात के स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक नितिन संदेसरा पर पांच हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोप है। हालांकि कुछ समय पहले कारोबारी नितिन के दुबई में होने की खबर थी, लेकिन CBI और ED के सूत्रों के मुताबिक वह नाइजीरिया भाग गया है। सीबीआई के सूत्रों ने बताया, नितिन, उसके भाई चेतन संदेसरा, भाभी दीप्ति बेन संदेसरा और परिवार के अन्य सदस्यों के नाइजीरिया में होने की बात पता लगी है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


नितिन संदेसरा को हिरासत में लेने की खबर गलत

कुछ समय पहले यह खबर भी सामने आई थी कि नितिन संदेसरा को दुबई में UAE अथॉरिटी ने हिरासत में ले लिया था, बाद में यह खबर गलत निकली। एक अधिकारी ने बताया, नितिन को कभी दुबई में हिरासत में नहीं लिया गया था। वह और उसके परिवार के लोग पहले ही नाइजीरिया चल गए होंगे। गौरतलब है कि भारत का नाइजीरिया के साथ कोई प्रत्यर्पण समझौता नहीं है और उन्हें अफ्रीकी देश से वापस लाना अब कठिन होगा। 


संदेसरा परिवार के खिलाफ जारी हो सकता है रेड कॉर्नर नोटिस

हालांकि, जांच एजेंसियों ने यूएआई अथॉरिटी को संदेसरा की गिरफ्तारी का आवेदन देने का फैसला किया है। इसके अलावा संदेसरा परिवार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक इसका खुलासा भी नहीं हो पाया है कि संदेसरा परिवार भारतीय पासपोर्ट के साथ नाइजीरिया में है या फिर अन्य किसी देश के पासपोर्ट के साथ वह नाइजीरिया पहुंचा। 


ईडी ने संदेसरा के कई ठिकानों पर की थी छापेमारी 

ED ने स्टर्लिंग बायोटेक के दिल्ली, मुंबई, वडोदरा, अहमदाबाद और सूरत सहित देश के कई शहरों के 50 ठिकानों पर छापा मारा था। CBI और ED ने वडोदरा स्थित स्टर्लिंग बायोटेक के निदेशकों नितिन, चेतन और दीप्ति संदेसरा, राजभूषण ओमप्रकाश दीक्षित, विलास जोशी, चार्टर्ड अकाउंटेंट हेमंत हठी, आंध्र बैंक के पूर्व निदेश अनुप गर्ग और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


दवा बेचने के काम से शुरू किया था कारोबार

नितिन संदेसरा ने दवा बेचने के काम से कारोबार की शुरुआत की थी। बाद में तेल, रियल एस्टेट, समेत कई कारोबार शुरु किए। ऐसा बताया जाता है कि संदेसरा का कारोबार भारत के अलावा नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, अमेरिका, सेशल्स और मॉरीशस में भी फैला हुआ है। 

Created On :   24 Sep 2018 8:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story