अयोध्या रामलला की प्रापर्टी : RSS नेता इंद्रेश कुमार 

RSS Leader indresh kumar statement on ram temple issue
अयोध्या रामलला की प्रापर्टी : RSS नेता इंद्रेश कुमार 
अयोध्या रामलला की प्रापर्टी : RSS नेता इंद्रेश कुमार 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के अध्यक्ष व आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक इंद्रेश कुमार ने कहा कि अयोध्या राम लला की प्रापर्टी है। देश के लोगों ने भी यह मान लिया है कि राम मंदिर अयोध्या में ही बनना चाहिए। मुसलमानों ने भी मान लिया है कि राम मंदिर वहीं बनेगा। 
70 साल से ठगे गए मुसलमान :  एक कार्यक्रम के सिलसिले में नागपुर पहुंचे इंद्रेश कुमार ने कहा कि 70 साल से उसे भय दिखाया जाता रहा। मुसलमान 70 साल से ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उसे गरीब रखा गया, बंधुआ मजदूर बनाकर रखा गया, उसे कसाब बना दिया गया, उसे कलाम से दूर रखा गया, अब भारत का मुसलमान बीजेपी की तरफ आकर्षित हो रहा है। नरेंद्र मोदी के नाम पर भी उसे भय दिखाया गया, लेकिन अब मुसलमान मोदी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि  पाकिस्तान को धीरे-धीरे चीन निगल जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबर के नाम पर मस्जिद बनाना इस्लाम का अपमान है। इस्लाम में पैगंबर के नाम पर मस्जिद बनाई जाती है।                                                                                        गुजरात में विकास की जीत होगी: आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि बड़ा अजीब सा संकट खड़ा हो गया है। राहुल के पिता का नाम राजीव गांधी, राजीव के पिता का नाम फिरोज, फिरोज के पिता और परदादा का नाम ढूंढ़ लेना चाहिए। पता चल जाएगा उनका धर्म कौन सा है। सोमनाथ के मंदिर में राहुल गांधी का नाम पहले गैर हिंदू वाले रजिस्टर में लिखा गया, उसके बाद फिर से हिंदू वाले रजिस्टर में लिखा गया। उन्होंने कहा कि गुजरात के अंदर कांग्रेस जिस तरह की राजनीति कर रही है, धर्म, जाति और भाषा के नाम पर वह पूरी तरह से विफल होगा। गुजरात भारत में मुखर होकर सामने आया है। जहां भाषा, जाति, धर्म के नाम पर राजनीति नहीं चलती। सबको साथ लेकर सबका विकास करने की बात गुजरात में होती है।

Created On :   30 Nov 2017 7:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story