एकता की दौड़ में दौड़ा महाराष्ट्र, युवाओं की बाइक रैली में दिखा खासा उत्साह 

run for unity: youth bike rally and many program in maharashtra
एकता की दौड़ में दौड़ा महाराष्ट्र, युवाओं की बाइक रैली में दिखा खासा उत्साह 
एकता की दौड़ में दौड़ा महाराष्ट्र, युवाओं की बाइक रैली में दिखा खासा उत्साह 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती देशभर सहित महाराष्ट्र में उल्लास से साथ मनाई गई। इस दौरान युवाओं ने राष्ट्रीय एकता दौड़ में शामिल होकर सरदार पटेल को याद किया। सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश को एक सूत्र में बांधने के लिए अहम भूमिका निभाई। उनका नाम वल्लभ भाई पटेल था, लेकिन वो अपने महान कार्यों के कारण सरदार वल्लभ भाई पटेल के रूम में जाने गए। सरदार पटेल का जन्म गुजरात के नडियाद में किसान परिवार में हुआ। उन्होंने लंदन जाकर बैरिस्टर की पढ़ाई की। भारत लौटे और अहमदाबाद में वकालत की। लेकिन उन्होंने सब कुछ छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया था।

नागपुर में एसीबी की बाइक रैली

 नागपुर में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (एसीबी) की ओर से बाइक रैली निकाली। ग्रेट नाग रोड स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक पर प्रतिमा के समक्ष पुलिस आयुक्त डॉ. के व्यंकटेशम ने रैली को हरी झंडी दिखाई। जिसमें एसीबी के सभी अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा चयनित पुलिस कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, सामाजिक और जनआक्रोश संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। 

पुणे में एकता दौड़ का आयोजन 

पुणे में सरदार पटेल की जयंति के मौके पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र, छात्राओं में बड़ी संख्या में भाग लिया था। महानगरपालिका और राज्य के क्रीड़ा एवं युवक सेवा निदेशालय की ओर से दौड़ का आयोजन हुआ। इस दौरान विभागीय आयुक्त चंद्रकांत दलवी, जिलाधिकारी सौरभ राव उपस्थित थे। इसके बाद विधानभवन में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई।

अशोक चव्हाण ने किया याद

औरंगाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने गांधी भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिमा को फूलमाला अर्पित कर अभिवादन किया।

अस्पताल में किए फल वितरित

चंद्रपुर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सरदार पटेल को याद किया। पूर्व सांसद नरेश पुगलिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रगीत से कार्यक्रम का समापन हुआ। वरोरा-भद्रावती तहसील में सरदार वल्लभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य पर उपजिला अस्पताल में फल वितरित किए गए। इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और जिप सदस्य डुकरे, चिमूर जिप सदस्य भिसे, पं.स. उपसभापति अली झोटिंग मौजूद थे।

पटेल के जीवन और सिद्धातों का स्मरण

गड़चिरोली में सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष योगिता भांडेकर के हाथों सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया। आरमोरी के पैराडाइज स्कूल में सरदार पटेल की जयंती के मौके पर शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे। महात्मा गांधी कला, विज्ञान और स्व. नसरूद्दीनभाई पंजवानी वाणिज्य महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। साथ ही उनके जीवन सिद्धातों का स्मरण किया गया।

Created On :   31 Oct 2017 5:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story