सीरिया में लैंडिंग के दौरान क्रेश हुआ रशियन मिलिट्री प्लेन, 32 की मौत

सीरिया में लैंडिंग के दौरान क्रेश हुआ रशियन मिलिट्री प्लेन, 32 की मौत

डिजिटल डेस्क, दमिश्क। सीरिया के खेमेमीम एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान एक रशियन मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रेश हो गया है। इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई है। रशियन डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि प्लेन में 26 यात्री और 6 क्रू मेम्बर शामिल थे। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, प्लेन में तकनीकि खराबी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। रशियन राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने इस घटना पर शोक जाहिर किया है।

रशियन डिफेन्स मिनिस्ट्री ने बयान जारी कर बताया कि रनवे के 500 मीटर दूर यह हादसा हुआ। बयान में कहा गया, "मॉस्को का समय अनुसार करीब 3 बजे रूस का एंटोनोव An-26 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खमीमिम एयरबेस के पास लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।" बयान में यह भी बताया गया कि घटना की जांच के लिए एक कमीशन बैठाया गया है, जो इसके सभी संभावित कारणों पर विचार करेगा।

एंटोनोव AN-26 प्लेन
एंटोनोव AN-26 प्लेन एक ट्वीन इंजन टर्बोप्रोप एयरक्राफ्ट है। यह बहुउद्देशीय ट्रांसपोर्ट प्लेन है। यह सोवियत रूस में 1960 के दशक में डेवलप हुआ था। ऐसे करीब 450 एयरक्राफ्ट फिलहाल सर्विस में हैं। इनमें से अधिकांश प्लेन रशियन मिलिट्री में यूज किए जा रहे हैं।

सीरिया में हुए रशियन प्लेन हादसे
सीरिया में चलाए जा रहे रूस के एंटी टेररिस्ट अभियान के तहत अब तक कई रशियन प्लेन हादसे का शिकार हो चुके हैं। 2018 के शुरुआत में ही रूस का Mi-24 हेलिकॉप्टर टेक्निकल फॉल्ट के चलते सीरिया के हामा मिलिट्री एयरफिल्ड में क्रेश हो गया था। इस हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई थी। एक महीने पहले ही 3 फरवरी को सीरिया में विद्रोहियों ने रूसी सेना के सुखोई-25 विमान को मार गिराया गया था।  सीरिया में रूस का सबसे बड़ा प्लेन हादसा दिसंबर 2016 में हुआ था। इस हादसे में 92 रशियन सैनिकों की मौत हो गई थी।

Created On :   6 March 2018 3:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story