दो बेटियों के पिता और रूस के राष्ट्रपति पुतिन फिर कर सकते हैं शादी

दो बेटियों के पिता और रूस के राष्ट्रपति पुतिन फिर कर सकते हैं शादी
हाईलाइट
  • पुतिन ने 1983 में ल्यूडमिला से की थी पहली शादी
  • रूस के राष्ट्रपति पुतिन फिर कर सकते हैं शादी

डिजिटल डेस्क,मास्को। दुनिया के ताकतवर लीडर्स में से एक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबर है कि निजी मामलों में गोपनीयता बरतने वाले पुतिन ने सार्वजनिक तौर पर अपनी शादी के संकेत दिए हैं। 66 वर्षीय पुतिन की जीवनसंगिनी कौन होगी इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। एक रिपोर्टर ने पुतिन से शादी को लेकर सवाल पूछा था। जिस पर पुतिन ने मुस्कुराते हुए कहा, "एक सम्मानजनक व्यक्ति के तौर पर मैं यह काम एक वक्त में करूंगा।"

बता दें कि पुतिन ने 1983 में ल्यूडमिला से शादी की थी, लेकिन दोनों के बीच 2013 में तलाक हो गया था। पुतिन की बेटियां कैटेरिना और मारिया करीब 30 साल की हैं और दोनों ही राजनीति से परे रहती हैं। आमतौर पर उन्हें किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं देखा जाता। ल्यूडमिला से तलाक लेने के बाद से ही पुतिन की निजी जिंदगी को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही एक रूसी अखबार ने पूर्व ओलिंपिक जिम्नास्ट अलिना काबाएवा से उनकी रिलेशनशिप की रिपोर्ट दी थी, जिसे पुतिन ने खारिज कर दिया था। 

पुतिन का नाम जिस 35 वर्षीय एलिशा खार्चेवा से जोड़ा जा रहा है, वह 2010 के एक कैलेंडर में दिखी थीं। 2010 में मॉस्को की एह यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ग्रुप ने पुतिन को यह कैलेंडर गिफ्ट किया था। कैलेंडर के अप्रैल माह में एलिशा की तसवीर थी और पुतिन ने इसी कैलेंडर में एलिशा को पहली बार देखा था। एलिशा पत्रकारिता की पूर्व छात्रा हैं और मिस रसिया के फाइलन राउंट में पहुंच चुकी हैं।

बता दें कि पुतिन इन दिनों अपनी नई गर्लफ्रेंड एलिशा खार्चेवा को लेकर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि पुतिन ने मॉस्को के बेहद पॉश इलाके में अपनी उम्र से करीब 40 साल छोटी ब्यूटी क्वीन एलिशा खार्चेवा को लग्जरी फ्लैट भेंट किया है। पुतिन के 60वें बर्थडे के मौके पर खार्चेवा ने पर्सनल ब्लॉग पर पुतिन की फोटो और एक बिल्ली के साथ पोज दिया था। इसके कैप्शन में उन्होंने "पूसी फॉर पुतिन" लिखा था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया गया। 

खार्चोवा का मानना है कि पुतिन स्ट्रॉन्ग लीडर और देश के लिए आइडियल हेड हैं। एक इंटरव्‍यू में वह कह चुकी हैं कि मैं जॉब के प्रति उनके एटिट्यूड को पसंद करती हूं। उनके सेन्स ऑफ ह्यूमर को पसंद करती हूं। दो दिन पहले तक पुतिन और मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक की एक्स वाइफ वेन्डी वेंग के डेट करने की खबरें मीडिया में चल रही थीं।

Created On :   21 Dec 2018 10:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story