किस सीक्रेट डील ने बनाया पुतिन को दुनिया का सबसे रईस आदमी

A secret Deal behind Russias President Vladimir Putins richness
किस सीक्रेट डील ने बनाया पुतिन को दुनिया का सबसे रईस आदमी
किस सीक्रेट डील ने बनाया पुतिन को दुनिया का सबसे रईस आदमी

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। रशियन राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन हमेशा से दुनिया के लिए चर्चा का विषय रहे हैं। उनसे जुड़ी कई चीजों का ब्यौरा नहीं है। उनकी संपत्ति, उनकी व्यक्तिगत लाइफ, उनके समझौते और ऐसी कई राज़ हैं जो दुनिया से अबतक छिपे हुए हैं। ऐसा ही एक राज़ पिछले हफ्ते खुला। राज उनसे जुड़ी एक सीक्रेट डील का। वह सीक्रेट डील, जो रूसी राष्ट्रपति को दुनिया का सबसे रईस आदमी होने का सुबूत देती है।

इस डील पर से पर्दा उठाया अमेरिकी फाइनेंशियर बिल ब्रोडर ने। पिछले सफ्ताह उन्होंने यूएस सीनेटरों को बताया कि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन हमेशा से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति रहे हैं और इसके पीछे उनकी वह सीक्रेट डील है जो उन्होंने करीब ढाई दशक पहले की थी। पिछले हफ्ते उन्होंने अमेरिकी सीनेटरों को इस डील के बारे में बताते हुए कहा कि बेजोस और गेट्स की संपत्ति को मिला दिया जाए तो भी पुतिन इस रेस में काफी आगे रहेंगे।न्यूजवीक के अनुसार, हरमिटेड केपिटल मैनेजमेंट के सीईओ बिल ब्रोडर ने कहा कि पुतिन की कुल संपत्ति इस समय करीब 200 बिलयन डॉलर है। जबकि ब्लूमबर्ग डेटा के अनुसार, जेफ बेजोस और बिल गेट्स की संपत्ति इस समय 90-90 बिलयन डॉलर से अधिक है। 

पुतिन को दुनिया का सबसे रईस व्यक्ति बताने वाले ब्रोडर एक समय रूस में सबसे बड़े इन्वेस्टर थे सन् 1990 के समय ब्रोडर के रूसी सरकार के कई फर्मों में शेयर थे। ब्रोडर कहते हैं कि उस समय पुतिन ने एक रशियन बिजनेस मैन से एक डील की थी और यही डील रूसी राष्ट्रपति पुतिन को दुनिया का सबसे रईस व्यक्ति बनाती है। यूं तो सरकारी आंकड़ों में पुतिन की संपत्ति ज्यादा नहीं है। आंकड़ों में उनकी सालाना इनकम भी 133,000 डॉलर है और इसके अलावा मॉस्को में उनका एक साधारण सा अपार्टमेंट है। लेकिन वास्तविकता सच से परे है।  

गौरतलब है कि पिछले कई सालों से विश्व के सबसे रईस व्यक्ति रहे माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को हाल ही में इस टाइटल के लिए अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस से टक्कर मिली थी। पिछले हफ्ते अमेज़न के शेयरों में बड़ी उछाल के बाद जेफ बेजोस कुछ समय के लिए दुनिया के सबसे रईस व्यक्त बन गए थे। हालांकि शेयरों में फिर गिरावट आई और हमेशा की तरह यह तमगा फिर बिल गेट्स को मिल गया था।

Created On :   1 Aug 2017 12:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story