विराट-अनुष्का की शादी में ये दो क्रिकेटर्स होंगे शामिल, 21 को हो सकता है मुंबई में रिसेप्शन

Sachin and Yuvraj are invited for Virat-Anushka wedding Ceremony
विराट-अनुष्का की शादी में ये दो क्रिकेटर्स होंगे शामिल, 21 को हो सकता है मुंबई में रिसेप्शन
विराट-अनुष्का की शादी में ये दो क्रिकेटर्स होंगे शामिल, 21 को हो सकता है मुंबई में रिसेप्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस वक्त मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रेटी कपल हैं। यही वजह है कि इनके बारे में फैंस सबकुछ जानना चाहते हैं। बुधवार को विराट-अनुष्का की शादी की खबरें आई, शुक्रवार को अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और अब ये खबर आई है कि विराट ने अपनी शादी में शामिल होने के लिए दो क्रिकेटर्स को इनवाइट किया है। इतना ही नहीं, ये भी कहा जा रहा है कि इस कपल का रिसेप्शन मुंबई में 21 दिसंबर को होगा।

Image result for sachin and yuvraj happy


सचिन और युवराज को मिला इन्विटेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के लिए टीम इंडिया से सिर्फ सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को इन्विटेशन भेजा गया है। बाकी खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के कारण शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे, ऐसा कहा जा रहा है। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि अनुष्का के पिता ने भी मुंबई के कुछ पड़ोसियों को इस शादी में इन्वाइट किया है। बता दें कि टीम इंडिया 10 से 17 दिसंबर के बीच श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी और इसी बीच विराट-अनुष्का की शादी भी होनी है।



इटली के लिए निकल चुके हैं विराट-अनुष्का

शुक्रवार को अनुष्का शर्मा को अपनी पूरी फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उनके साथ फैमिली पंडित भी दिखे थे। बताया जा रहा था कि अनुष्का इटली जाने के लिए ही रवाना हुई है। इसके साथ ही विराट कोहली को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था। बताया जा रहा है कि विराट ने जैकेट पहनी थी और चेहरा ढंककर रखा था, ताकि उन्हें कोई पहचान न सके। उन्होंने सिक्योरिटी स्टॉफ से भी फोटो लेने को मना कर दिया था। हालांकि एयरपोर्ट से विराट की कोई भी फोटो अब तक सामने नहीं आई है। हालांकि अभी तक विराट या अनुष्का की तरफ से शादी को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आई है और फिलहाल दोनों की शादी की सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं।

21 को मुंबई में होगा रिसेप्शन 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का इटली में अगले हफ्ते शादी कर सकते हैं। इसके बाद एक वेडिंग रिसेप्शन भी यहीं पर रहेगा। इसके बाद बताया जा रहा है कि विराट-अनुष्का की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में 21 दिसंबर को होगा। इस रिसेप्शन कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इसके साथ ही पूरी टीम इंडिया भी इस रिसेप्शन में शामिल होगी। इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल जनवरी में कोर्ट मैरिज भी करेगा। बताया ये भी जा रहा है कि ये कपल शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए भी इटली जाएगा। 

Image result for VIRAT KOHLI AND ANUSHKA

बुधवार को फैली थी शादी की खबर

इससे पहले बुधवार शाम को एक न्यूज चैनल में विराट और अनुष्का की शादी की खबर चली। इसमें ये भी कहा गया कि दोनों अगले हफ्ते शादी करने जा रहे हैं। इसके लिए दोनों ने भारत के बाहर का वेन्यू सिलेक्ट किया है और दोनों इटली के मिलान शहर में शादी करेंगे। इसके अलावा ये भी कहा गया कि दोनों 11-12 या 13 दिसंबर को इटली में शादी करेंगे। हालांकि, शादी का रिसेप्शन 21 दिसंबर को मुंबई में ही होगा और इसके लिए दोस्तों को इन्विटेशन भी भेजे जा चुके हैं। इसके साथ ही इस खबर में ये भी कहा गया था कि विराट कोहली खुद 7 दिसंबर को इटली रवाना हो रहे हैं।

Related image

क्यों फैली ये अफवाह?

दरअसल, टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से इसलिए खेलने से मना कर दिया है, क्योंकि वो साउथ अफ्रीका टूर से पहले कुछ दिन के लिए रेस्ट चाहते हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों की "लवलाइफ" की चर्चाएं फिर से शुरू हो गई थी। विराट के छुट्टी लेने की खबर आने के बाद से ही मीडिया में चर्चा में शुरू हो गई थी कि दिसंबर में विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा था कि दिसंबर में अनुष्का भी कोई शूटिंग नहीं करना चाहती है। इससे इस बात को और हवा मिल गई थी।

अनुष्का ने बताया था झूठी खबर

बुधवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में विराट और अनुष्का की शादी की खबर फैलने के बाद अनुष्का शर्मा ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए "झूठा" करार दिया था। दरअसल, मीडिया में खबरें आई थी कि विराट और अनुष्का अगले हफ्ते शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं मीडिया में दोनों की शादी का वेन्यू तक बता दिया गया। मीडिया में आया कि दोनों अगले हफ्ते इटली के मिलान शहर में शादी करने वाले हैं। इसके बाद से ये दोनों की शादी एक "हॉट टॉपिक" बन गई। सोशल मीडिया पर अफवाह के फैलने के बाद अनुष्का शर्मा के स्पोकपर्सन सामने आए और उन्होंने बताया कि ये खबर पूरी तरह से "झूठी" है और इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। हालांकि, इस मामले में विराट कोहली की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Created On :   9 Dec 2017 7:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story