Happy B’day: पटौदी पैलेस में सेलिब्रेट हो रहा 'तैमूर' का बर्थडे, देखिए सुपरक्यूट तस्वीरें

Saif ali khan and kareena son taimur birthday in pataudi palace
Happy B’day: पटौदी पैलेस में सेलिब्रेट हो रहा 'तैमूर' का बर्थडे, देखिए सुपरक्यूट तस्वीरें
Happy B’day: पटौदी पैलेस में सेलिब्रेट हो रहा 'तैमूर' का बर्थडे, देखिए सुपरक्यूट तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है। आज तैमूर एक साल के हो गए हैं। इन दिनों स्टार किड्स में उनका नाम सबसे ऊपर हैं। तैमूर का पहला जन्मदिन मनाने की पूरी तैयारी पटौदी पैलेस में कर ली गई है। तैमूर के जन्मदिन की तैयारियां करने के लिए सैफ-करीना, करिश्मा और बबीता पहले ही पटौदी पैलेस पहुंच चुकी थीं।

 

 

आज तैमूर का जन्मदिन धूमधाम से बनाया जा रहा है। बीते दिनों ही करिश्मा ने तैमूर की एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पापा सैफ के साथ घोड़े पर बैठे हुए हैं, करीना भी पास में खड़ी हैं।

 

जैसे ही तैमूर की पहली तस्वीर सामने आईं थी, लोग उनके नाम को भूलकर उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो गए। तैमूर की क्यूटनेस ने सभी को उनका दीवाना बना दिया है। इन 12 महीनों में तैमूर कभी मम्मी के साथ दिखे तो कभी पापा की गोद में घूमते हुए।

 

कुछ वक्त पहले ही वह अपने घर पर झूला झूलते हुए मीडिया के कैमरे मे कैद हुए थे। तैमूर को कई इवेंट्स और पार्टी के दौरान भी देखा जा चुका है। हाल ही में वह करण जौहर के जुड़वा की पार्टी में खूब मस्ती करते हुए नजर आए थे।

 


सिर्फ 1 साल के तैमूर ने अभी से अपनी काफी फैन फॉलोइंग बढ़ा ली है। आज पटौदी खानदान में खूब जोर-शोर के साथ उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। बता दें कि बर्थडे से पहले तैमूर की एक और फोटो सामने आई है, जिसमें सैफ अली खान तैमूर को बिठा कर पटौदी हाउस में ट्रैक्टर चला रहे हैं। तैमूर ने पापा सैफ अली खान के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर अपने खेतों के चक्कर लगाए।  

 

इस दौरान साथ में करीना कपूर, मां बबीता, करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे भी थे। पटौदी हाउस को तैमूर के जन्मदिन के लिए लाइटों से सजाया गया है। आज तैमूर की बर्थडे पार्टी में कई सेलिब्रेटी पहुंचेंगे और साथ ही तैमूर के कुछ दोस्त भी पहुंचेंगे। 

Created On :   20 Dec 2017 9:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story