Photos: साइना-कश्यप की रिसेप्शन पार्टी, नागार्जुन और रकुलप्रीत समेत कई हस्तियां पहुंची
- रिसेप्शन की फोटोज जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
- रिसेप्शन के दौरान साइना बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।
- साइना नेहवाल और पी कश्यप ने रविवार को हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी रखी।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। शादी के इस सीजन में भारत के बॉलीवुड, बिजनेसमैन और खेल जगत के कई सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं। भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी शुक्रवार को परुपल्लि कश्यप से शादी कर ली। रविवार को इस कपल ने हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी रखी। इस दौरान दोनों के साथ उनके परिजन भी मौजूद थे।
दोनों हैदराबाद के रहने वाले हैं। साइना वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें नंबर पर हैं। वहीं, 32 वर्षीय पी. कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर हैं। बैडमिंटन के कोर्ट से शादी के बंधन में बंधने वाली यह दूसरी जोड़ी होगी। नेहवाल और कश्यप से पहले ज्वाला गुट्टा और चेतन आनंद भी शादी के बंधन में बंधे थे
दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए भी पाए गए थे। कभी होटल में तो कभी पार्क में दोनों साथ नजर आते थे। हालांकि सितंबर में दोनों ने शादी करने की बात स्वीकारी थी। शादी के बारे में पूछे जाने पर साइना ने कहा था कि इस साल के अंत तक वह दोनों शादी कर लेंगे।
दोनों ने अपनी शादी को बेहद गोपनीय रखा और इनकी शादी में केवल बेहद नजदीकी लोग ही शामिल हुए थे।
बता दें कि साइना ने शुक्रवार को भारत के ही सीनियर पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्लि कश्यप से शादी की थी। दोनों पिछले 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह भी इस शादी में शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। रकुलप्रीत ने फ्लावर प्रिंट वाला लहंगा पहन रखा था। वह अपने पापा के साथ इस रिसेप्शन में शामिल हुईं।
वहीं नागार्जुन के अलावा कई तेलगु मूवी स्टार भी इस शादी में शामिल हुए।
इस बैडमिंटन कपल की रिसेप्शन पार्टी में कई दिग्गज शामिल होने पहुंचे। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन भी इस कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। नागार्जुन ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी।
वहीं पी कश्यप ने भी सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई इंडिगो रंग की शेरवानी पहन रखी थी। इस शेरवानी को मुर्शीदाबाद सिल्क से बनाया गया। इस शेरवानी में तुसार जॉर्जेट शॉल के साथ-साथ टिल्ला बॉर्डर और गोल्ड भी लगे हुए थे। इस शेरवानी में पर्ल नेकलेस भी लगे हुए थे।
रिसेप्शन के दौरान साइना बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। साइना ने इस इवेंट में सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहन रखी थी। साइना ने इंडिगो और वेल्वेट रंग का लहंगा पहन रखा था। इस लहंगे में मोती और क्रिस्टल भी लगे हुए थे।
यह रिसेप्शन पार्टी हैदराबाद के नोवोटेल कन्वेनशन सेंटर में रखी गई थी। रिसेप्शन के दौरान साइना और पी कश्यप ने सबसे पहले चार लेयर वाला केक काटा।
इस दौरान साइना और कश्यप ने फैमिली फोटो भी खिंचवाई। रिसेप्शन की फोटोज जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
Created On :   16 Dec 2018 3:57 PM GMT