डेनमार्क ओपन : साइना नेहवाल को हराकर ताइ त्जू इंग ने जीता खिताब

डेनमार्क ओपन : साइना नेहवाल को हराकर ताइ त्जू इंग ने जीता खिताब
हाईलाइट
  • ताई त्जू ने साइना को लगातार 11वें मैच में हराया है।
  • वर्ल्ड नम्बर वन ताई त्जू इंग ने साइना को 13-21
  • 21-13
  • 6-21 से मात दी।
  • साइना नेहवाल ओडेंसे में चल रहे डेनमार्क ओपन के फाइनल में हार गई हैं।

डिजिटल डेस्क, ओडेंसे। भारत की ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल ओडेंसे में चल रहे डेनमार्क ओपन के फाइनल में हार गई हैं। साइना को वर्ल्ड नम्बर वन चीनी ताईपे की ताई त्जू इंग ने एक कड़े मुकाबले में 13-21, 21-13, 6-21 से मात दी। इसके साथ ही साइना को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। ताईवान खिलाड़ी ने साइना को लगातार 11वें मैच में हराया है। शानदार फॉर्म में चल रही साइना दो साल बाद किसी सुपर सीरीज फाइनल में खेल रहीं थीं।

वर्ल्ड नम्बर-10 साइना को हराने के लिए ताई त्जू इंग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पहले गेम में साइना संघर्ष करती नजर आईं। उन्होंने गेम की शुरुआत गलत सर्विस से की। ताईत्जू ने पहले गेम में जल्द ही 11-5 की लीड ले ली। हालांकि साइना ने वापसी करते हुए स्कोर 18-13 कर दिया, लेकिन इसके बाद वह एक भी पाइंट नहीं जीत सकी। ताईत्जू को यह गेम जीतने के लिए 15 मिनट लगे।

दूसरे गेम में साइना ने आक्रमक खेल दिखाया और 9-4 की लीड ले ली। इसके बाद भी वह नहीं रुकीं और ताईवान खिलाड़ी को 17-9 से पीछे कर दिया और जल्द ही गेम को 21-13 से जीत लिया। वहीं तीसरे गेम में ताईत्जू साइना पर एक बार फिर भारी पड़ीं और मैच को एकतरफा अंदाज में 21-6 से जीत लिया।

साइना और ताई त्जू के बीच अबतक कुल 18 मुकाबले हुए हैं, जिसमें ताईत्जू ने 13, जबकि साइना ने 5 मैच में जीत हासिल की है। वहीं साइना की ताईत्जू के हाथों यह लगातार 11वीं हार थी। साइना ने ताईत्जू को अंतिम बार 2013 में हराया था। यह दोनों एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भी आमने-सामने हुई थीं, जिसमें ताईत्जू को जीत मिली थी। इसके बाद ताईत्जू ने फाइनल में भारत की पीवी सिंधू को हराकर गोल्ड जीता था।

बता दें कि साइना नेहवाल ने 2012 में इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया था। वहीं पुरुष एकल में श्रीकांत 2017 का डेनमार्क ओपन खिताब जीत चुके हैं। श्रीकांत से पहले भारत के महान खिलाड़ियों में से एक प्रकाश पादुकोण भी डेनमार्क ओपन का खिताब जीत चुके हैं। प्रकाश ने यह खिताब 1979-80 में जीता था।

Created On :   21 Oct 2018 2:32 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story