वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: साइना आठवीं बार क्वार्टरफाइनल में, सिंधु भी सुपर 8 में

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: साइना आठवीं बार क्वार्टरफाइनल में, सिंधु भी सुपर 8 में
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: साइना आठवीं बार क्वार्टरफाइनल में, सिंधु भी सुपर 8 में
हाईलाइट
  • किदांबी श्रीकांत तीसरे दौर में डैरेन लीव से हारकर बाहर हो गए।
  • पीवी सिंधु सुपर-8 में पहुंची।
  • साइना नेहवाल ने थाईलैंड के रेचनोक इंटानन को 21-16
  • 21-19 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

डिजिटल डेस्क,नानजिंग। विश्व नंबर तीन और ओलंपिक सिल्वर पदक विजेता पीवी सिंधु ने गुरुवार को नानजिंग में खेले जा रहे 10वें बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप (BWF) के तीसरे दौर में थाईलैंडकी सुंग जी-ह्यून को सीधे सेटों में 21-10, 21-18 से हरा दिया। इस जीत की बदौलत सिंधु महिला एकल वर्ग में क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। क्वार्टरफाइनल में सिंधु का मुकाबला जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा। वहीं एक और मैच में, भारत की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने थाईलैंड के रेचनोक इंटानन को 21-16, 21-19 से हराकर लगातार आठवीं बार BWF के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।                                                

मैच के पहले गेम में, साइना ने इंटानन के खिलाफ ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बना ली थी और उसी बढ़त को कायम रखते हुए साइना ने गेम 21-16 से जीत लिया। वहीं दूसरे गेम में साइना नेहवाल ने एक बार फिर 11-8 की बढ़त बना ली थी। इस बार थाई शटलर का इरादा कुछ और ही था। इंटानन ने वापसी करते हुए अंतर को 19-18 कर दिया। गेम के अंत में इंटानन की कमजोरियों पर साइना ने हमला करते हुए दूसरा गेम 21-19 जीता और मैच भी अपने नाम कर लिया। क्वार्टरफाइनल में अब उनका सामना विश्व नं आठ स्पेन के कैरोलिना मरीन से होगा।

                                              

वहीं पुरुष एकल वर्ग में साईं प्रणीत ने क्रिस्टियन सोलबर्ग को 21-13, 21-11 से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। प्रणीत ने शानदार खेल दिखाते हुए विपक्षी खिलाड़ी को कोई भी मौका नहीं दिया और मैच आसानी से जीत लिया। जबकि पुरुष एकल वर्ग के एक अन्य मैच में खराब फॉर्म से जूझ रहे किदांबी श्रीकांत तीसरे दौर में डैरेन लीव से 21-18, 21-18 सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गए।

                                             

वहीं मिक्सड डबल्स मैच में भारत के सात्विक साईराज और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने गोह सून हुआत और शेवोन जेमी लाई की मलयेशियाई जोड़ी पर शानदार जीत से विश्व चैंपियनशिप के क्वॉर्टरफाइनल में प्रवेश किया।

Created On :   2 Aug 2018 1:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story