साक्षी महाराज की BJP को धमकी, टिकट काटा तो अंजाम बुरा होगा

Sakshi Maharaj said to BJP, if i will not get ticket, result will be bad
साक्षी महाराज की BJP को धमकी, टिकट काटा तो अंजाम बुरा होगा
साक्षी महाराज की BJP को धमकी, टिकट काटा तो अंजाम बुरा होगा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। टिकट कटने की बात सामने आने पर उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भाजपा को धमकी दी है। साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि उनका टिकट काटने पर पार्टी को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान सांसदों का टिकट कटने की चर्चा जोरों पर है, जिसके बाद भाजपा के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं, उन्हें अपना टिकट कटने का डर सता रहा है। यूपी भाजपा अध्यक्ष को 7 मार्च को लिखे पत्र में साक्षी महाराज ने कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र में वो इकलौते ओबीसी चेहरा हैं।

पत्र में साक्षी महाराज ने लिखा है कि उन्होंने पांच साल तक अपने क्षेत्र में दिन-रात कड़ी मेहनत कर पार्टी की स्थिति को मजबूत किया है। भाजपा सांसद का दावा है कि दूसरे सांसदों की तुलना में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। मेरे संबंध में उन्नाव से पार्टी कोई निर्णय लेती है तो करोड़ों कार्यकर्ताओं के आहत होने की संभावना है, इसका परिणाम भी बुरा होगा।

साक्षी महाराज ने लिखा कि आचार्य महामंडलेश्वर होने के कारण सभी वर्ग, जाति और धर्म में उनकी पैठ है। पत्र में उन्होंने उन्नाव से दोबारा मौका देने की बात भी कह दी। उन्होंने कहा कि वे उन्नाव के अलावा और किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। पत्र में 2014 चुनावों का जिक्र करते हुए साक्षी महाराज ने लिखा कि पिछले चुनाव में उन्होंने सपा और बसपा के उम्मीदवारों की जमानत जब्त करा दी थी और वो खुद 3 लाख पंद्रह हजार वोटों से जीते थे।

 

 

 

Created On :   12 March 2019 12:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story