रेप के आरोपी सेंगर से मिले साक्षी महाराज, कहा- चुनाव बाद धन्यवाद देने आया था

Sakshi Maharaj visits rape accused BJP MLA Sengar in jail
रेप के आरोपी सेंगर से मिले साक्षी महाराज, कहा- चुनाव बाद धन्यवाद देने आया था
रेप के आरोपी सेंगर से मिले साक्षी महाराज, कहा- चुनाव बाद धन्यवाद देने आया था
हाईलाइट
  • साक्षी महाराज ने कहा
  • चुनाव बाद उन्हें धन्यवाद देने आया था
  • साक्षी महाराज ने रेप के आरोपी बीजेपी विधायक सेंगर से जेल में मुलाकात की
  • साक्षी महाराज लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्नाव में सेंगर के घर भी गए थे

डिजिटल डेस्क, सीतापुर। उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बुधवार को सीतापुर जेल में बलात्कार के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मुलाकात की। साक्षी महाराज ने कहा, "सेंगर लंबे समय से यहां हैं, चुनाव के बाद उन्हें धन्यवाद देने और उनसे मिलने के लिए मैं यहां आया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, साक्षी महाराज लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्नाव में सेंगर के घर भी गए थे।

उन्नाव के भाजपा विधायक सेंगर को पिछले साल अप्रैल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 16 वर्षीय लड़की के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने सेंगर और उसकी सहयोगी शशि को आईपीसी की धारा 120बी, 363, 366, 376(1) व 506 के साथ ही पॉक्सो ऐक्ट की धारा 3/4 के तहत आरोपी बनाया था। इस घटना के कुछ दिन बाद रेप पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गई जिसके बाद प्रदेश सरकार पर चौतरफा दबाव पड़ा और विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के पिता की मौत के सिलसिले में सेंगर के भाई जयदीप सिंह को भी पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

यह मामला 8 अप्रैल, 2018 को प्रकाश में आया था, जब लड़की ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ आवास के बाहर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने भी 4 जून 2017 को रेप किया था। उन्नाव पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए थे। हंगामे के बाद, राज्य सरकार ने सीबीआई को जांच स्थानांतरित कर दी थी।

 

 

 

 

 

Created On :   5 Jun 2019 3:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story