Xiaomi Mi Sunglasses की भारत में शुरु हुई बिक्री, इस तकनीक से हैं लैस

Sales of Xiaomi Mi Sunglasses started in India, know speciality
Xiaomi Mi Sunglasses की भारत में शुरु हुई बिक्री, इस तकनीक से हैं लैस
Xiaomi Mi Sunglasses की भारत में शुरु हुई बिक्री, इस तकनीक से हैं लैस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi के स्मार्टफोन्स भारत में काफी पसंद किए जाते हैं। इसके अलावा कंपनी ने भारत में टीवी सहित अपने अन्य प्रोडक्ट्स भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं। हाल ही में Xiaomi ने भारत में 20 लाख Mi स्मार्ट टीवी बेंचे जाने का दावा पेश किया था। Xiaomi प्रोडक्ट की इस लिस्ट में Mi Sunglasses भी शामिल हैं, जो पिछले साल दिसंबर में भारत में लॉन्च किए गए थे। अब इन Sunglasses की बिक्री शुरु हो गई है। 

बता दें कि कंपनी ने भारत में मी क्राउडफंडिग प्लेटफॉर्म पर अपने दो सनग्लासेज- Mi Polarized Square और Mi Polarized Pilot पेश किए थे। अब ये दोनों ही सनग्लासेज Mi इंडिया ई-स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी का दावा है कि Mi Sunglasses में लगे खास ग्लासेज से विजुअल क्लैरिटी काफी अच्छी मिलेगी। कितने खास हैं ये Sunglasses आइए जानते हैं...

Created On :   24 May 2019 1:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story