तो क्या शादी कर रहें हैं सलमान खान, ट्वीट में कहा- "मुझे लड़की मिल गई"

तो क्या शादी कर रहें हैं सलमान खान, ट्वीट में कहा- "मुझे लड़की मिल गई"

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लड़की मिल गई है। काफी सालों से भाईजान की शादी को लेकर चर्चा हो रही हैं। जिसका जवाब देते हुए सलमान ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्हें लड़की मिल गई है। ये खुलासा उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर किया है। हालांकि सल्लू भाई ने ज्यादा लंबी बात न कहते हुए सिर्फ चार शब्दों में अपनी बात कह दी है। सलमान ने ट्विटर पर लिखा है "मुझे लड़की मिल गई।"

 

हर कोई सलमान से करता है यही सवाल

सलमान के इस ट्वीट के होते ही कुछ ही मिनटों में हजारों कमेंट, रिट्वीट और लाइक आ गए। अक्सर देखा जाता है कि जब भी सलमान किसी पार्टी या प्रेस कॉन्फ्रेंस, या फिर किसी शो में जाते हैं तो हर कोई भाईजान से एक ही सवाल करता है कि अाप शादी कब कर रहे हैं तो सलमान उस सवाल को टाल जाते हैं। हालांकि सलमान ने ये खुलासा नहीं किया कि वो लड़की आखिरकार कौन है। हो सकता है वो अपनी अपकमिंग फिल्म "भारत" के लिए सेलेक्ट की गई हीरोइन की बात कर रहें हों। सलमान खान की लाइफ में अब तक कई लड़कियां आ चुकी है जिनके साथ सलमान के लव के किस्से बुने जाते रहे हैं।

 

 

 

हालांकि कभी भी सलमान का लव अफेयर शादी तक नहीं पहुंच पाया। पिछले कुछ दिनों से सलमान और रोमानियन एक्ट्रेस यूलिया वंतूर के बीच नजदीकियों की खबरें भी आती रही हैं। लूलिया सलमान खान के घर होने वाली हर पार्टी में नजर आती है। सलमान उनके करियर को भी परवान पर चढ़ाने के लिए मदद कर रहे हैं। इससे पहले सलमान खान कटरीना कैफ के साथ अफेयर में थे, लेकिन कटरीना ने उन्हें छोड़ रणबीर कपूर से रिलेशन बना लिए थे।

 

 


 

फैंस में दौड़ी खुशी की लहर

 

सलमान खान के इस पोस्ट से उनके फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई है। हालांकि सलमान भाई जान ने यह सिर्फ एक मजाक किया था। दरअसल सलमान ने यह ट्वीट आयूष शर्मा  के लिए किए थे। उन्होंने साफ किया कि आयुष की फिल्म "लवरात्रि" के लिए लड़की मिल गई है। वह शादी नहीं करने जा रहे हैं। बता दें कि सलमान के इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई । इन्हीं  हलचलों के बीच कंडोम बनाने वाली कंपनी ड्यूरेक्स के ट्वीट इस कहानी को एक अलग ही रंग दे दिया। 

 

 

 

सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म "रेस 3" की शूटिंग में बिजी हैं, इसके बाद वो फिल्म "भारत" की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म "टाइगर जिंदा है" ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। 

Created On :   6 Feb 2018 8:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story