चिंकारा केस में आज जोधपुर कोर्ट में पेश होंगे सलमान

salman khan may be reach in the jodhpur court in chikara case
चिंकारा केस में आज जोधपुर कोर्ट में पेश होंगे सलमान
चिंकारा केस में आज जोधपुर कोर्ट में पेश होंगे सलमान

डिजिटल डेस्क, जयपुर। बाॅलीवुड के दबंग खान के लिए एक बार फिर मुसीबतें बढ़ सकती हैं। राजस्थान के जोधपुर में चिंकारा हिरण शिकार मामले में आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान खान को गुरुवार को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया गया है। सलमान खान के वकील जोधपुर पहुंच चुके हैं। सलमान भी आज जोधपुर कोर्ट में पेश हो सकते हैं। सलमान खान पर अवैध हथियार रखने के मामले में कोर्ट में केस चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार सलमान खान के वकील आनंद देसाई अपनी टीम के साथ एक दिन पहले ही जोधपुर पहुंचे गए हैं। उन्होंने स्थानीय वकील हस्तीमल सारस्वत से मुलाकत कर इस मामले पर चर्चा की है। आज सलमान खान के कोर्ट में पेश होने की संभावना जताई जा रही है। सैफ अली खान, सोनाली बेन्द्रे और तब्बू पर भी शिकार का आरोप है।

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर 1998 को पुलिस ने सलमान खान सहित सभी आरोपियों के खिलाफ भवाद और घोड़ा फॉर्म हाउस क्षेत्र में चिंकारा और कांकाणी में काले हिरण का शिकार करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि उनके पास मौजूद हथियारों की लाइसेंस खत्म हो चुकी थी। ये सभी मामले अलग-अलग दर्ज किए गए है। 

 

Created On :   6 July 2017 4:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story