MP : कांग्रेस को अखिलेश का ऑफर, हमें भी साथ ले लो.. 200 सीटें जीतेगी कांग्रेस

MP : कांग्रेस को अखिलेश का ऑफर, हमें भी साथ ले लो.. 200 सीटें जीतेगी कांग्रेस
हाईलाइट
  • अखिलेश ने कहा
  • कांग्रेस बहुजन पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ चुनाव में जाती है तो वह आसानी से 200 या इससे ज्यादा सीटें जीत सकती है।
  • कांग्रेस को चुनाव से पहले ही गठबंधन को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) से निराशा हाथ लगी थी।
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के दिए संकेत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के सियासी मैदान में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन करने पर अपने विचार व्यक्त किए है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अलिखेश यादव ने कहा,अभी चुनाव खत्म नहीं हुए हैं। हम तो कहते हैं हमे भी साथ ले लो। गोंडवाना को भी साथ ले लो। अखिलेश ने कहा, अगर कांग्रेस बहुजन पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ चुनाव में जाती है तो वह आसानी से 200 या इससे ज्यादा सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को चुनाव से पहले ही गठबंधन को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) से निराशा हाथ लगी थी।

 

 

इस महीनें की शुरुआत में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कहा था कि कांग्रेस ने उन्हें जरूरत से ज्यादा इंतजार करवाया है। इसके बाद ही उन्होंनें राज्य में अपने छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अखिलेश ने कहा, कांग्रेस सपा का साथ तो चाहती थी लेकिन बसपा का नहीं इस वजह से गठबंधन नहीं हो सका। राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में सक्रिय रहने वाली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ सपा का गठबंधन है। बता दें कि पिछले साल यूपी में हुए विधानसभा में कांग्रेस-सपा गठबंधन को मिली जबरदस्त हार के बाद से सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। 

 

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस वोटों का विभाजन ना चाहते हुए गैर बीजेपी दलों से हाथ मिलना चाहती थी और लम्बे समय तक सपा और बसपा के साथ गठबंध की चर्चा भी रही और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आखिरी समय तक गठबंधन की बात करते रहे| इस बीच सपा और बसपा दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए और दोनों ही पार्टियों ने कांग्रेस को ही गठबंधन न होने के लिए जिम्मेदार बताया था। अब अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस बसपा को साथ लाने को तैयार नहीं थी इसलिए उनके साथ समझौता नहीं हो पाया| 

Created On :   21 Nov 2018 4:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story