Samsung Galaxy A7 (2018) और Galaxy A9 (2018) की कीमत में हुई कटौती

Samsung Galaxy A7 (2018), Galaxy A9 (2018) Price in India Cut
Samsung Galaxy A7 (2018) और Galaxy A9 (2018) की कीमत में हुई कटौती
Samsung Galaxy A7 (2018) और Galaxy A9 (2018) की कीमत में हुई कटौती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए वर्ष 2018 में दुनियाभर की विभिन्न स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने शानदार हैंडसेट पेश किए। इनमें दक्षिण कोरियाई कंपनी सेमसंग ने ट्रिपल और फोर रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन पेश किए। इनमें Samsung Galaxy A7 (2018) और Galaxy A9 (2018) शामिल हैं। हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई है। बता दें इससे पहले भी Samsung Galaxy A7 की कीमत में कटौती हो चुकी है। दोनों की नई कीमत क्या है? और कितने खास हैं दोनों हैंडसेट आइए जानते हैं। 

Samsung Galaxy A7 (2018) 

Samsung Galaxy A7 (2018) को भारत में 23,990 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था। 5000 रुपए की कटौती के बाद इस फोन की शुरुआती कीमत 18,990 रुपए हो गई है। वहीं इसके 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट पर 6 हजार रुपए की कटौती की गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 28,990 रुपए से घटकर 22,990 रुपए हो गई है। 

स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6 इंच की फुल एचडी सुपर AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है। जो 1080 x 2220 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा दी गई है। इसमें 3,300 mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung के इस फोन में सबसे खास है इसका ट्रिपल कैमरा सेटअप। इस फोन में F/1.7 अपर्चर लेंस वाला 24 MP का सेंसर दिया गया है। वहीं सेकंड में F/2.4 अपर्चर लेंस से लैस 8 MP अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया है। इसके अलावा थर्ड में F/2.2 अपर्चर वाला 5 MP Bokeh effect depth सेंसर दिया गया है। इसमें अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस का उपयोग किया गया है। जिसमें 120 डिग्री व्यूइंग एंगल है। बात करें कैमरा फीचर्स की तो इसमें सेल्फी, प्रो लाइटिंग मोड, AR इमोजी, फिल्टर और AI बेस्ड सीन ऑप्टिमाइजर भी दिया गया है। वहीं सेल्फी के ​लिए सिंगल 24 MP फ्रंट कैमरा Led फ्लैश के साथ दिया गया है।

इस फोन में दो विकल्प के साथ 4GB/ 64 GB रैम और 6 GB/ 128 GB स्टोरेज क्षमता दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इसमें एक्सोनिस 7885 प्रोसेसर दिया गया है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2  GHz है।

Created On :   12 Jan 2019 3:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story