Dual camera से लैस Samsung galaxy J7 plus लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास

Samsung galaxy J7 plus launched with dual camera know its features
Dual camera से लैस Samsung galaxy J7 plus लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
Dual camera से लैस Samsung galaxy J7 plus लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरियाई कंपनी Samsung ने हाल ही में Galaxy Note8 को लॉन्च किया था और अब कंपनी ने Galaxy J7 plus को भी लॉन्च किया है। Galaxy Note8 की तरह ही ये स्मार्टफोन भी dual camera से लैस है। साथ ही इसमें कई वही features दिए गए हैं, जो galaxy note8 में दिए गए थे। Samsung Galaxy J7 plus को कंपनी ने थाईलैंड में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है और ये स्मार्टफोन सितंबर के अंत तक थाईलैंड में बिक्री के लिए शुरु हो जाएगा। 

Samsung Galaxy J7 plus के features: 

Galaxy J7 plus में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। वहीं इसकी मेमोरी की बात करें तो इसमें 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके कैमरे की बात की जाए तो इसमें 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का dual rear camera दिया गया है, जबकि इसमें वीडियो चैट और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी की बात है, तो इसमें 3000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए इसके फ्रंट में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Galaxy J7 plus का price:

Galaxy J7 plus की कीमत की बात करें तो थाईलैंड करंसी के हिसाब से इसका price 12,999 है, जो इंडियन करंसी में करीब 25 हजार रुपए होता है। ये स्मार्टफोन इस महीने के आखिरी तक थाईलैंड में सेलिंग के लिए शुरु हो जाएगा। हालांकि इसे बाकी देशों में कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Created On :   4 Sep 2017 9:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story