बासी खाना और लिखा पेन, गलती से भी दान ना करें ये 5 चीजें...

बासी खाना और लिखा पेन, गलती से भी दान ना करें ये 5 चीजें...

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दान देना, भूखे को भोजन कराना, किसी भी धर्म समुदाय में शुभ माना गया है। दान देने से व्यक्ति को अनेक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।  विशेष तिथि, मुहूर्त और अवसरों पर दान देने का महत्व और भी पुण्यदायी बताया गया है, लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको दान देने से बचना चाहिए। यदि आप इन्हें दान देते हैं तो समझिए मुसीबत को आमंत्रित कर रहे हैं। इससे आप बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। 



बासी खाना
अक्सर घर का बचा हुआ खाना हम दान कर देते हैं, लेकिन शायद आपको नही पता, ऐसा करना शुभ नही। इससे घर में बीमारी का प्रकोप बढ़ता है परिवार के सदस्य बीमार होने लगते हैं। कोर्ट-कचहरी के विवाद भी बढ़ते हैं और व्यर्थ में आपका पैसा बर्बाद होता है। 


झाड़ू 
झाड़ू को लक्ष्मी माना गया है। इसे कभी घर में खड़ा नही रखना चाहिए, यदि आप किसी को यह दान कर देते हैं तो समझिए अपने घर की लक्ष्मी को दान कर दिया। इससे आपके परिवार में दरिद्रता का प्रकोप होगा। लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे। 
 

स्टील का बर्तन
स्टील से बनी किसी भी वस्तु को कभी भी दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख-शांति भंग हो जाती है। दान देने वाले रिश्ते अपने संबंधियों से बिगड़ते हैं और वह मानसिक परेशानी का शिकार हो जाता है।  


उपयोग किया गया खराब तेल
घर का खराब और उपयोग किया गया तेल भी दान नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि तेल दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, किंतु यदि आप खराब तेल दान करते हैं तो शनिदेव को नाराज कर रहे हैं। 


लिखा पेन और फटे ग्रंथ
अपना लिखा हुआ पेन, यदि यह आप दान कर रहे हैं तो आप उस व्यक्ति को मुसीबत में डाल रहे हैं जिसे ये दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त फटे हुए ग्रंथ या किताबा भी दान करना उत्तम नही माना गया। 

Created On :   22 Dec 2017 3:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story