टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर बनेगी फिल्म, ये होंगी हीरोइन
- टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर बनेगी फिल्म।
- फिल्मकार रोनी स्क्रूवाला बनायेंगे बायोपिक।
- सानिया ने किया फिल्म का ऐलान।
डिजिटल डेस्क,हैदराबाद। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने खेल से भारत का नाम रोशन किया है। सानिया कई लड़कियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। वहीं अब सानिया के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। वह अब अपनी चहेती सानिया मिर्जा को करीब से जान पाएंगे। सानिया मिर्जा ने शुक्रवार को ऐलान किया कि फिल्मकार रोनी स्क्रूवाला उनके जीवन पर आधारित बायोपिक बनाएंगे। उन्होंने इस बायोपिक के लिए करार पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। बायोपिक पर काम शुरू हो गया है।
सानिया ने कहा कि यह बेहतरीन है। इस बारे में लंबे समय से बातचीत चल रही थी। मैंने करार पर हस्ताक्षर कर दिए है। मैं इसका इंतजार कर रहीं हूं। उन्होंने कहा, "फिल्म के शुरुआती दौर का काम शुरू हो गया है। यह सब आपसी समझदारी से हो रहा है। यह मेरी कहानी है तो इसमें मेरा सुझाव मायने रखेगे।"
टेनिस स्टार ने कहा, "हमारी बातचीत काफी शुरुआती दौर में है। इसलिए हम आज सिर्फ इसकी घोषणा कर रहे है। इसके बाद निर्देशक,लेखक और अभिनेताओं के बारे में फैसला होगा। इसमें समय लगेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं परिणीति चोपड़ा उनका किरदार निभाएं।"
- सानिया के अवार्ड्स और अचीवमेंट
- 2003 में विम्बलडन चैंपियनशिप डबल्स, रशिया की एलिसा क्लेयबनोवा के साथ।
- 2004 में एशिया टेनिस चैंपियनशिप में रनरअप।
- 2004 में भारत सरकार ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया।
- 2005 में पहली बार महिला खिलाड़ी जो कि यू.एस.ओपन में ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के चौथे राउंड में पहुंची थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ओपन के तीसरे राउंड में पहुंची।
- 2006 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड मिला।
- 2007 में यूएस ओपन में महेश भूपति के साथ मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल के तीसरे राउंड में पहुंची।
- 2009 में ऑस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल में महेश भूपति के साथ पहला ग्रैंड स्लैम का टाइटल जीता।
- 2010 में कॉमन वेल्थ गेम सिल्वर मैडल मिला।
- 2014 में तेलंगाना सरकार के राज्य की ब्रांड एम्बेसडर चुना।
- 2015 में राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड मिला।
- 2015 में स्विस खिलाड़ी मर्थिंगा हिंगिस के साथ विम्बलडन चैंपियनशिप जीती।
- 2016 में सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया।
Created On :   9 Feb 2019 4:58 AM GMT