स्वच्छता मिशन : बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए सतना नगर निगम का सम्मान

Satna Municipal Corporation Awarded for better cleanliness
स्वच्छता मिशन : बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए सतना नगर निगम का सम्मान
स्वच्छता मिशन : बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए सतना नगर निगम का सम्मान

डिजिटल डेस्क,सतना। पिछले साल 2016 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शहर में किए गए कार्यों के लिए नगरपालिक निगम सतना को प्रदेश शासन ने कांस्य पदक से नवाजा है। गुरूवार को राजधानी भोपाल स्थित सम्मान समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महापौर ममता पांडेय एवं नगर निगम सतना के तत्कालीन आयुक्त धीरेन्द्र सिंह परिहार को संयुक्त रूप से सम्मानित किया। 

गौरतलब है कि भारत सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में नगर निगम सतना देश के 100 नगरीय निकायों में 73वें पायदान पर था। प्रदेश के 22 नगरीय निकाय देश के सबसे साफ-सुथरे नगरीय निकायों में चिन्हित किए गए थे। इन सभी नगरीय निकायों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया है। महापौर ममता पांडेय का कहना है कि स्वच्छता सम्मान सभी नगरवासियों,मीडिया, नगर निगम की पूरी टीम एवं यहां के तत्कालीन आयुक्त धीरेन्द्र सिंह परिहार को समर्पित करती हूं।  इन सबकी प्रेरणा और प्रयासों से ही देश के सबसे स्वच्छ शहरों में गौरवपूर्ण 73वां स्थान हासिल हुआ है। यह सम्मान हमें यहां की बुनियादी व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए नई प्रेरणा देगा। सतना के तत्कालीन नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि मैं भी इस सम्मान के लिए सतना के सभी नागरिकों, नगर निगम परिवार एवं मीडिया को धन्यवाद देता हूं। यद्यपि पुरस्कार ग्रहण करते समय मैं नगर निगम सतना का कमिश्नर नहीं हूं, तब भी यह हमारा क्षेत्र है। इसलिए सम्मानित होने पर हमें आत्मिक खुशी है। यदि सतना में रहने का कुछ और समय मिला होता तो हम और अच्छा रिजल्ट दे सकते थे। सम्मान समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह भी मौजूद रहीं। 
 

Created On :   8 Sep 2017 2:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story