धनु राशि में शनि देव हुए मार्गी, इन राशियों को होगा फायदा 

Saturn entered in Sagittarius zodiac, know its benefits and harms
धनु राशि में शनि देव हुए मार्गी, इन राशियों को होगा फायदा 
धनु राशि में शनि देव हुए मार्गी, इन राशियों को होगा फायदा 

डिजिटल डेस्क । 6 सितम्बर 2018 से धनु राशि में शनि मार्गी होने गए हैं। 27 अगस्त से मंगल भी मार्गी हो गये हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों के मार्गी होने से विश्वस्तर मे हो रही बर्बादी के घटनाक्रम रुकेंगे। आंदोलन, विरोध और आतंकवादी घटनाओं मे कमी आएगी। राजनीति में गर्माहट आएगी। अग्निकांड, भूकम्प और भूस्खलन की घटनाएं कुछ हद तक रुकेंगी। मारकाट, हत्या और दुर्घटनाएं भी कम होंगी। विशेष रूप से सुकून देने वाली बात ये है कि मंहगाई दर मे कमी आएगी।

 

जानिए आपकी अपनी राशि पर केसा रहेगा शनि का प्रभाव  

 

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान अधिकार में बढ़ोत्तरी का योग। पदोन्नति, राज्यकृपा का योग। शुभ समय, श्रेष्ठ परिणामों मे बढ़ोत्तरी का योग। नौकरी करने वाले जो लोग नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो उनके लिए ये समय अच्छा है। इस समय में लाभ और सफलता दोनों मिलेगी। व्यापार में भी लाभ दायक समय है। नए लोगों से परिचय हो सकता है। संपत्ति संबंधी कार्यों में भी लाभ होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से सुधर जायेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है, लेकिन समय से कर्ज का भुगतान भी कर देंगे। सरकारी कामकाज में आप सावधान रहें। अतिरिक्त भार या किसी प्रकार का चालान भुगतान करने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखें। लापरवाही बिलकुल न करे। शरीर के जोड़ो में दर्द हो सकता है। लिवर में किसी प्रकार की पीड़ा भी होने की संभावना बन रही है। किसी तरह का संक्रमण या दवाईयों का विपरीत परिणाम भी हो सकता सावधान रहें।

 

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान अधिकार में बढ़ोत्तरी का योग। पदोन्नति, राज्यकृपा का योग। शुभ समय, श्रेष्ठ परिणामों मे बढ़ोत्तरी का योग। नौकरी करने वाले जो लोग नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो उनके लिए ये समय अच्छा है। इस समय में लाभ और सफलता दोनों मिलेगी। व्यापार में भी लाभ दायक समय है। नए लोगों से परिचय हो सकता है। संपत्ति संबंधी कार्यों में भी लाभ होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से सुधर जाएगी। कर्ज लेना पड़ सकता है, लेकिन समय से कर्ज का भुगतान भी कर देंगे। सरकारी कामकाज में आप सावधान रहें। अतिरिक्त भार या किसी प्रकार का चालान भुगतान करने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखें। लापरवाही बिलकुल न करे। शरीर के जोड़ो में दर्द हो सकता है। लिवर में किसी प्रकार की पीड़ा भी होने की संभावना बन रही है। किसी तरह का संक्रमण या दवाईयों का विपरीत परिणाम भी हो सकता है, सावधान रहें।

 

वृष राशि

वृषभ राशि का भाग्यपक्ष बलवान होगा। जीवनसाथी, परिवार, व्यापार में सहयोगियों से उचित सहायता प्राप्त होगी, लम्बित प्रकरणों का निराकरण होगा। नौकरी करने वाले लोगों को कामकाज या काम करने वाले स्थान में परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। किन्तु परिवर्तन सोच-समझकर करें तो ही सही होगा। अचानक कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा कोई बड़ी परेशानी हो सकती हैं। इस समय में बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। कोई नया काम या काम करने का मार्ग बदल सकते हैं। इस समय में नई योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर संघर्ष हो सकता है। किन्तु आय बढ़ाने के लिए अतिरिक्त काम भी चालू कर सकते हैं। इस समय में गैर कानूनी काम से दूर रहें अन्यथा समस्या में आ सकते हे। आँख, कान, नाक और गले से संबंधित कोई कष्ट हो सकता है। पेट से संबंधीत कोई रोग भी होने की संभावना बन रही है। कोई पुराना रोग भी उभर कर आ सकता है। इस समय कोर्ट-कचहरी के मामलों में अंतिम निर्णय भी आ सकता है।

 

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का जटिल पारिवारिक समस्याओं में निराकरण प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याओं सहित अन्य विवादों मे भी सफलता प्राप्ति के योग हैं। जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हे उन लोगों के लिए यह समय ठीक नहीं है। इस समय में धैर्य रखेंगे तो ही लाभ होगा, अन्यथा कष्ट बढ़ सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग सावधान रहें। इस समय में निरर्थक आरोप लगने के योग बन रहे हैं। कार्य स्थल पर कड़ा परिश्रम करने से ही मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ विषय में तो भाग्य आपका साथ दे सकता है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। माता के स्वस्थ को लेकर तनाव और दौड़-भाग हो सकती हे। इस समय में आपकी पत्नी-पति के कारण भाग्य वृद्धि हो सकती है। अविवाहित लोगों के विवाह में और विलम्ब हो सकता हैं। जीवनसाथी और पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इनके स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान भी रहेंगे।

 

 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को इस समय में राज्यपक्ष, दैनिक रोजगार और पारिवारिक कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग हैं। नौकरी, शिक्षा और साक्षात्कार आदि में सफलता के प्राप्ति के योग बने हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कामकाज में अड़चन आ सकती है। कर्क राशि वाले कुछ लोगों की साझेदारी भी टूट भी सकती है। वेसे इन दिनों में कर्जे से मुक्ति मिल सकती है। व्यापारी शत्रु पर विजय मिल सकती है। अधिकारियों से अनबन या बहस होने के भी योग बन रहे हैं। अनर्गल खर्च से बचें। लोन या कर्ज लेना चाह रहे हैं तो इस समय में सफलता मिल सकती है। कुछ विशेष कार्य में देरी हो सकती हैं। परिवार में किसी के साथ किसी विशेष बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। आपके जीवनसाथी के साथ विवाद होने के योग हैं। पुराना रोग उभर कर आ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कर्क राशि से शनि गोचर में छठे भाव में होंगे। छठा भाव रोग दुःख ऋण शत्रु इत्यादि का भाव है अतः आपको स्वास्थ्य संबंधी कष्ट बढ़ सकता है। कोई गंभीर रोग भी हो सकता है। कमर से नीचे के भाग में रोग भय या चोट लगने की संभावना है। घुटने में दर्द हो सकता है। 

 

 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों को रोग, ऋण और शत्रु द्वारा भाग्योदय का योग है। विवादित मुकदमों में श्रेष्ठ सफलता के योग हैं, शुभ समय। जो लोग नया व्यापार करना चाहते है तो साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। आप धन लाभ की चिंता से परेशान रहेंगे। धन लाभ तो होगा, लेकिन धीरे-धीरे अतः धैर्य से काम करे। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं वेसे कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी। प्रेम प्रसंग के लिए समय अच्छा है। आपकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर सम्मान और प्रसंशा मिल सकती है। खुद पर गर्व भी होगा। छोटे-मोटे झगड़े और विवादों के करण से पारिवारिक रिश्ते कमज़ोर हो सकते हैं। इन दिनों में फालतू पैसा खर्च ना करें। बैंक या अन्य संस्था से लिया हुआ कर्ज चुका देंगे। स्वास्थ्य के मामले में थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। कंधे में दर्द हो सकता है। आँख तथा पेट को लेकर कोई न कोई समस्या का सामना करना पड़ेगा। लिवर संबंधी समस्या हो सकती हैं। पेट संबंधी और रोग भी होने के योग हैं। गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। इस समय में गर्भवती महिलाओं को भी संभलकर रहना होगा।

 

 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को नवीन रोजगार, किसी भी तरह के साक्षात्कार तथा विवादित कार्यों में सफलता के योग हैं। निवास स्थान बदलने और किसी नई जगह पर जाने के बारे में सोच सकते हैं। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। मानसिक रुप से शांत रहने का प्रयाश करें। कामकाज ज्यादा होने से स्वमं के लिए समय नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। माता की सेहत को लेकर सावधान रहें। इस समय कर्जा लेने से बचना चाहिए। लालच न करें। अनुभवी की सलाह से ही निवेश करें। जोखिम लेने से भी बचना होगा। पुराने शत्रु आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। पुराने विवाद या कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। ह्रदय रोगी संभलकर रहें। सिर और आंखों में दर्द हो सकता है। मानसिक तनाव बड़ सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य तनाव दे सकता है। अतिरिक्त प्रेम से बचने का प्रयास करें। मकान, वाहन और पैतृक संपत्ति के मामलों में रुकावटें आ सकती हैं। संतान सुख मिलने के पूरे योग हैं। 

 

 

तुला राशि

समाज और जनता मे अधिकार वृध्दि का योग है। भूमि, भवन और वाहन आदि के कार्यों में सफलता और लाभ के योग। परेशानियों से राहत मिल सकती है। आपके लिए समय शुभ है शत्रु पर विजय मिलने के योग हैं। शनि के कारण परिश्रम का पूरा लाभ आपको मिलेगा। अपने काम को लेकर आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। इन दिनों में आप बड़े फैसले ले सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से परेशानी हो सकती है। इससे मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। यात्रा की संभावना बन रही है। धन लाभ भी होगा। रोजमर्रा के जीवन में खर्चे बढ़ सकते हैं। अपनी आये के हिसाब से ही खर्चा करें। जमीन-जायजाद संबंधी महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। उनमें आपको लाभ भी होगा। नौकरी और व्यापार करने वाले लोगों को बहुत से मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। 

 

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सेना, पुलिस, खेलकूद और जोखिमपूर्ण क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता का योग है। विशेष परीक्षा में सफलता प्राप्ति हो सकती है। शनि के कारण पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। झगड़े और विवाद की स्थिति भी बन सकती है। परिवार से दूर हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में परिश्रम से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आय बढ़ सकती है। भविष्य में आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिल सकता है। इन दिनों में आय तो होगी, लेकिन आप मुश्किल से ही पैसा बचा पाएंगे। फालतू खर्चा भी बढ़ने की संभावना है। पैसों के मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। रिश्ते निभाने में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। छोटी छोटी बातें बढ़ सकती हैं। घर में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम में भी गलतफहमी के कारण बिगाड़ आ सकता है। 

 

 

धनु राशि

धनु राशि वालों को शनि देव के कारण भूमि, संतान, शिक्षा और किसी विशेष मामले में लाभ का योग है। आकस्मिक धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। शनि के कारण आपकी मेहनत का फल किसी और को भी मिल सकता है। मानसिक तनाव और परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। कामकाज ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है। बिना सोचे-समझे बोलने से काम बिगड़ सकते हैं। मानसिक तनाव और थकावट भी होगी। धर्म और आध्यात्म में विश्वास बढ़ता रहेगा। दाम्पत्य सुख में कुछ कमी आ सकती है। गलतफहमी हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। नाक, कान,गला आँख आदि संबंधी तकलीफ हो सकती है। किडनी और शुगर की भी जांच करवा लें। इन दिनों में आप पैसा कमाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आप अपने पराक्रम के दम पर अपना व्यापार बढ़ाएंगे। साझेदारी का कोई काम अवश्य कर सकते हैं। इन दिनों में धन जोड़ने और आय बढ़ाने के कुछ अच्छे अवसर आपको मिल सकते हैं। 

 

 

मकर राशि 

मकर राशि वालों को सामाजिक मान-सम्मान और अधिकार वृध्दि का योग। संगठन या सरकार से विशेष पद प्राप्ति के योग, नौकरी में अधिकार वृध्दि के योग। नौकरी करने वाले और व्यापार करने वाले लोगों की समस्या बढ़ सकती हैं। इस समय कानूनी मामले और विवादों में भी उलझ सकते हैं। नौकरी या व्यापार में बदलाव हो सकता है जिससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है। विशेष कामकाज में रुकावटें और देरी होगी। इस समय में धन हानि होने की संभावना बन रही है। खर्चा भी बढ़ सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। दूर स्थान में बसे लोगों से भेंट होगी। इन दिनों में आपको धैर्य रखना होगा। नहीं चाहते हुए भी कर्जा लेना पड़ सकता है। गैरकानूनी कामों से दूर रहें, अन्यथा कोर्ट-कचहरी के चक्कर में उलझ सकते हैं। जुड़ा हुआ धन खर्च हो सकता है। आपके कामकाज में भी बदलाव हो सकता है। इस समय में आपका धन डूबने के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर निवेश करें। उधारी से बचें। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट बढ़ सकता हैं। आँख, कान, नाक, मुंह और दांत संबंधी पीड़ा हो सकती है। पुराने रोग भी उभर कर परेशान कर सकते हैं। ऑपरेशन होने की भी संभावना बन रही है। 

 

 

कुंभ राशि

कुम्भ राशि वालों का कर्मक्षेत्र और परिवार से जुड़ा विवाद समाप्त होगा। व्यर्थ के विवाद सुलझेंगे। बाहरी क्षेत्रों के प्रवास का योग, आमदनी के स्त्रोतों में वृध्दि का योग बन रहा है। आपके लिए ये परिश्रम वाला समय है। कामकाज में परिवर्तन हो सकते हैं। कुछ फैसलों को लेकर मानसिक तनाव भी हो सकता है। आमदनी बढ़ेगी। अच्छे जीवन को लेकर जो योजना आपके पास थी, उस पर काम शुरू हो सकता है। अतिरिक्त आय के योग बन रहे हैं। परिश्रम और कार्य कुशलता से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। छोटे भाई-बहनों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से शनि की स्थिति खराब नहीं है पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है, लेकिन सर्दी, खांसी और जोड़ो के दर्द से थोडा कष्ट हो सकता है। इस समय प्रेम संबंधों के मामलों में थोडा सावधान रहना होगा। संतान के मामले में थोड़ा कष्ट हो सकता है। इस समय में गर्भवती महिलाओं को थोडा संभलकर रहना चाहिए। प्रेम में गलतफहमी हो सकती है। कुंभ राशि वालों के लिए यह उतार-चढ़ाव वाला समय है। इस समय संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है तो उसे सुलझाने का प्रयास करें सफलता मिल सकती है। आपको इस समय मान- सम्मान प्राप्त होगा।

 

 

मीन राशि

मीन राशि वालों को भूमि, भवन, खेती-किसानी आदि से धन वृध्दि के योग बन रहे हें| इस समय भाग्यपक्ष विशेष लाभ देगा, यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। शनि के कारण आपके कामकाज की गति धीमी हो सकती है। नौकरी और व्यापार में इस समय में जल्दबाजी और जोखिम भरा कोई फैसला न लें। नया कामकाज शुरू करने से पहले किसी अनुभवी से परामर्श अवश्य करें। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। नौकरी या आपके कामकाज में बदलाव होने की संभावना बन रही है। व्यापार में नए लोगों से भेंट के योग बन रहे हैं। पुराना निवेश लाभ अवश्य देगा, लेकिन उम्मीद से थोड़ा कम। इन दिनों में आपको पेट और आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। जोड़ों के दर्द और पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने के योग हैं। माता का स्वास्थ्य भी परेशान कर सकता हैं। मकान, वाहन या किसी तरह की संपत्ति पर आपका खर्चा हो सकता है। इन दिनों में आपको कर्जा भी लेना पड़ सकता है। प्रेम जीवन और दाम्पत्य जीवन में आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण करना होगा। साथी पर आकरण क्रोध न करें। बेरोजगार लोगों के लिए समय अच्छा है। नौकरी या व्यापार चालू हो सकता है।

Created On :   6 Sep 2018 8:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story