साइंस ने भी माना सावन में मेहंदी लगाने से होते हैं फायदे

साइंस ने भी माना सावन में मेहंदी लगाने से होते हैं फायदे

डिजिटल डेस्क । सावन का महीना, बारिश की रिमझिम बूंदे, हरियाली और खुशनुमा मौसम लेकर आता है। इस दौरान आपको प्रकृति की शक्ति और खूबसूरती दोनों ही देखने को मिलती है। इस महीने को शास्त्रों में भी काफी पवित्र बताया गया है। श्रावण मास में व्रत-उपवास का भी काफी महत्व होता है और कई अन्य रीती-रिवाज भी इस मौसम में निभाए जाते हैं। जैसे हाथों में मेहंदी लगाना। भारत में मेहंदी लगाने का प्रचलन सदियों से चला आ रहा है। हर उम्र की महिलाओं को मेहंदी की पत्तियां लुभाती रही हैं। देश के लगभग हर प्रदेश में मेहंदी लगाने का रिवाज है।

ये पूजन सामग्री के रूप में भी उपयोग में लाई जाती है और इसे सुहाग का भी प्रतीक माना जाता है। सावन में तीज और त्यौहार का खास महत्व होता है। महिलाओं के लिए ये महीना काफी साज और सज्जा का होता है, जिसमें वो कई तरह का श्रृंगार करती हैं और खुश रहती हैं। सावन का महीना भगवान शिव और पार्वती का महीना माना जाता है और सभी महिलाएं पार्वती को श्रृंगार सामान चढ़ा कर उसे खुद भी अपनाती हैं और उसमें मेहंदी खास होती है।

Created On :   6 Aug 2018 6:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story