जल्द खत्म होने वाला कॉफी​ विद करण का सीजन-6, ये सुपरस्टार हो सकते हैं फिनाले का हिस्सा

Koffee with Karan Season 6 is ending now, these superstars can be part of Finale
जल्द खत्म होने वाला कॉफी​ विद करण का सीजन-6, ये सुपरस्टार हो सकते हैं फिनाले का हिस्सा
जल्द खत्म होने वाला कॉफी​ विद करण का सीजन-6, ये सुपरस्टार हो सकते हैं फिनाले का हिस्सा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण, सीजन 6 के फिनाले में शाहरूख और सलमान नजर आ सकते हैं। इस सीजन के पहले एपीसोड में दीपिका और आलिया नजर आई थीं। इसके बाद बॉलीवुड के कई बड़े स्टार शो का हिस्सा बनें। बॉलीवुड के न्यू कमर्स ईशान खट्टर, जाहन्वी कपूर, सारा अली खान भी इस शो का हिस्सा बनें। खबर है कि कॉफी विद करण का यह सीजन भी जल्दी ही खत्म होने वाला है, इसलिए करण आखिरी एपिसोड में शाहरूख और सलमान को साथ लाना चाहते हैं। 

शाहरूख और सलमान के फैंस भी इन्हें करण के शो पर काउच शेयर करते देखना चाहते हैं। इन दोनों दोस्तों को एक साथ काउच पर लाने के लिए करण पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालाकि इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि शाहरूख और सलमान बहुत अच्छे दोस्त हैं और वे अपनी दोस्ती निभाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। हालही में शाहरूख की फिल्म जीरो में सलमान ने गेस्ट अपीरियंस दी थी और इश्कबाजी गाने पर डांस भी किया था। दोनों ने इस गाने पर जमकर डांस किया। दर्शकों ने इस गाने को खूब पसंद किया। 

लेकिन रिपोर्टस के मुताबिक लगातार हो रही ​फ्लॉप फिल्मों के कारण शाहरूख इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते। फिलहाल वे अपने कॅरियर पर ध्यान देना चाहते हैं और किसी बॉलीवुड गॉसिप  का हिस्सा नहीं बनना चाहते। वहीं सलमान खान इन​ दिनों अपनी फिल्म भारत में बिजी में हैं। इस फिल्म में वे कैटरीना के साथ नजर आने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म में वे पहली बार कैटरीना के साथ शादी करने वाले हैं। सलमान के फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार हैं। ऐसे में अगर करण जौहर अपने दोस्तों को मना लें तो ही बात बन सकती है।  

Created On :   6 Feb 2019 9:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story