मंत्रालय के सचिव ने पत्नी को गोली मारकर की आत्महत्या

Secretary of the Ministry shot his wife and committed suicide
मंत्रालय के सचिव ने पत्नी को गोली मारकर की आत्महत्या
मंत्रालय के सचिव ने पत्नी को गोली मारकर की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, पंढरपुर। मंत्रालय के सचिव ने पत्नी को गोली मारकर खुद आत्महत्या कर ली। पारिवारिक विवाद के चलते मंत्रालय के सचिव विजय पवार द्वारा पनी पत्नी पर दो बार गोली दागकर खुद फांसी पर झूल जाने की चर्चा है। घटना से परिसर सहित प्रशासकीय विभाग में सनसनी मच गई है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। 

पत्नी की हालत नाजुक
जानकारी के अनुसार विजय पवार द्वारा 2 बार पत्नी को गोली मारने से उनकी पत्नी लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ी विजय पवार पास ही कमरे में फांसी पर झूल गए। उनकी पत्नी को गंभीर अवस्था में सोलापुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां सचिव विजय पवार की पत्नी की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके घर को सील कर दिया गया है।

अपने गांव के पहले शख्स से थे जो जिलाधिकारी भी बने
मंगलवेढा तहसील के मरवडे गांव के रहने वाले विजय पवार अपने तहसील से पहले ऐसे शख्स से थे जो जिलाधिकारी बने थे। उनकी हाल ही में मंत्रालय के कौशल्य विकास विभाग में पोस्टिंग हुई थी। विजय पवार छोटे से गांव के रहने के बावजूद उच्च पद पर पहुंचे थे। उनके गांव के लोगों को उन पर काफी नाज था, लेकिन विजय पवार का पारिवारिक जीवन कभी सुखद नहीं रहा। 

2004 में पहली पत्नी से हुआ था तलाक
2004 में उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हुआ था। उसके बाद वे अपनी दूसरी पत्नी के साथ मुंबई में रहने लगे थे। अभी हाल ही में उनकी मंत्रालय में सचिव पद पर पोस्टिंग हुई थी। पोस्टिंग के पहले वे अपने मूल गांव आये हुए थे। उनके द्वारा इस तरह का घातक कदम उठाने से  शोकपूर्ण वातावरण निर्माण हुआ है। मंगलवेढा गांव के रहने वाले विजय पवार बचपन से ही होनहार स्टूडेंट थे। वे हमेशा अव्वल आते थे। मंत्रालय में उनकी नियुक्ति होने से वे काफी खुश भी थे, लेकिन ऐसी कौन सी बात हो गई जिससे उन्होंने इस तरह का कदम उठाया यह चर्चा का विषय बन गया है।

Created On :   22 March 2019 5:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story