जब से कप्तानी छोड़ी है, धोनी 'प्लेयर कूल' हो गए हैं, आप भी देखिए..

see Dhoni performance getting better or not as a non-captain
जब से कप्तानी छोड़ी है, धोनी 'प्लेयर कूल' हो गए हैं, आप भी देखिए..
जब से कप्तानी छोड़ी है, धोनी 'प्लेयर कूल' हो गए हैं, आप भी देखिए..

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया और श्रीलंका के बीच चल रही 5 वनडे मैचों की सीरीज में से 4 वनडे खेले जा चुके हैं और टीम इंडिया इस सीरीज में 4-0 से आगे है। इन 4 वनडे में से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 3 मैच में बैटिंग की है और तीनों ही मैच में धोनी का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। दूसरे वनडे में जहां एक वक्ट टीम इंडिया की हार तय मानी जा रही थी, ऐसे समय में धोनी ने भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर 100 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की। इसके बाद तीसरे वनडे और चौथे वनडे में भी धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की है। सीरीज से पहले धोनी के प्रदर्शन को लेकर काफी सवाल किए जा रहे थे, लेकिन धोनी ने इस सीरीज के अब तक मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर एक बार फिर साबित कर दिया कि उनसे अच्छा फिनिशर अभी कोई नहीं है। धोनी ने जनवरी 2017 में वनडे और टी-20 से कप्तानी छोड़ दी थी और इसके बाद से ही धोनी की टीम में जगह को लेकर आलोचक सवाल उठाने लगे थे। धोनी ने भी अपने प्रदर्शन से इन आलोचकों को करारा जवाब दिया है, तो आइए जानते हैं कैंप्टेंसी छोड़ने के बाद धोनी का प्रदर्शन कैसा रहा? 

कैप्टेंसी छोड़ने के बाद धोनी हुए "हिट"

महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक अपने करियर में 300 वनडे खेले हैं, जिसमें से 101 वनडे में वो कैप्टन नहीं रहे हैं। इन 101 मैचों में धोनी ने 48.77 के एवरेज से 3024 रन बनाए हैं। जनवरी 2017 में कैप्टेंसी छोड़ने के बाद से धोनी अब तक 17 वनडे खेल चुके हैं, जिसमें से 12 मैचों में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इन 12 मैचों में धोनी ने 91 के एवरेज से 546 रन बनाए हैं, जिसमें 1 सेंचुरी और 4 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। इसके साथ ही सबसे बड़ी बात ये है कि इन 12 मैचों में से 6 मैचों में धोनी नॉटआउट रहे हैं। आपको बता दें कि वनडे में धोनी के नाम सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी अब तक 73 बार नॉटआउट आ चुके हैं। 

बतौर कैप्टन धोनी का करियर

300 वनडे में से धोनी ने 199 मैचों में कैप्टेंसी की है। धोनी ने 199 मैचों में 53. 92 के एवरेज से 6633 रन बनाए हैं, जबकि अपने अब तक के करियर में धोनी ने 52.20 के एवरेज से 9657 रन बनाए हैं। जिसमें 10 सेंचुरी और 65 हाफ सेंचुरी शामिल है। 

Created On :   2 Sep 2017 4:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story