बीज कंपनी ने किसानों को ठगा, दावे निकले खोखले , किसानों ने मांगा मुआवजा

Seed Company cheated farmers, farmers sought compensation
बीज कंपनी ने किसानों को ठगा, दावे निकले खोखले , किसानों ने मांगा मुआवजा
बीज कंपनी ने किसानों को ठगा, दावे निकले खोखले , किसानों ने मांगा मुआवजा

डिजिटल डेस्क,गोंदिया। सरकार किसानों की दशा सुधारने कई योजनाएं अमल में लाने का दावा कर रही है वहीं बीज कंपनियां किसानों को नकली व घटिया बीज थमाकर उन्हें लूट रही है। इसी तरह का एक मामला गोंदिया में सामने आया है।

कई किसान हुए ठगी का शिकार

जानकारी के अनुसार  सड़क अर्जुनी तहसील अंतर्गत ग्राम बोथली के किसानों ने एक धान बीज कंपनी के फोर्ड 140  प्रजाति के धान बीज खरीदकर उसकी रोपाई की। 140  दिन में धान की फसल आने की गारंटी दी गई, किंतु 65  दिनों में ही धान की बालियां उग आई है। जिस वजह से किसानों को लाखों रुपयों का नुकसान पहुंच रहा है।  धान बीज कंपनी द्वारा किसानों के साथ  जालसाजी की गई। कंपनी पर कार्रवाई कर किसानों को नुकसान भरपाई दी जाने की शिकायत पंचायत समिति सड़क अर्जुनी के कृषि अधिकारी से   किसानों ने की है। शिकायतकर्ताओं में बोथली निवासी झमेंद्र अनंतराम चौहान, धनेंद्र देबीलाल चौहान शामिल हैं। विशेष यह  कि इस तरह के अनेक किसान इस कंपनी का शिकार हुए  है।

किसानों ने मांगा मुआवजा

शिकायत में कहा गया है कि एक कंपनी के फोर्ड 140 प्रजाति के धान  बीज के, सड़क अर्जुनी स्थित ऋतुजा कृषि केंद्र से 16  बैग खरीदी की गई थी। इस बीज की अवधि 140 से 135  दिन की है। 20  जून को धान की नर्सरी लगाई गई व 14  जुलाई को इस धान की रोपाई की गई। किंतु 65  दिन में ही धान पर बालियां उग आई है। जिसे देख किसान अचंभित हो गए कि यह धान 140  दिन में उग आने वाला था। लेकिन 65  दिन में ही धान पर बालियां कैसे उग आई।  65  दिन में धान की बालियां उग आने से बड़े पैमाने पर धान के उत्पादन में कमी निर्माण होगी। जिससे लाखों रुपयों का नुकसान किसानों को पहुंचेगा। कंपनी पर कार्रवाई कर किसानों को नुकसान भरपाई देने की मांग कर शिकायत की गई है। मांग पूरी न होने पर किसानों ने आंदोलन का मार्ग अपनाने की चेतवनी भी है।

Created On :   4 Sep 2019 8:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story