World Cup-2019 में धोनी की जगह को लेकर क्या बोले सहवाग? 

Sehwag says we shouldnt think of Dhonis option before world cup-2019
World Cup-2019 में धोनी की जगह को लेकर क्या बोले सहवाग? 
World Cup-2019 में धोनी की जगह को लेकर क्या बोले सहवाग? 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी world cup-2019 में क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे या नहीं, ये अभी तय नहीं है। लेकिन टीम के पूर्व बैट्समैन वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि अगले world cup तक धोनी की जगह कोई नहीं ले सकता। सहवाग का कहना है कि 2019 के world cup से पहले धोनी के ऑप्शन के बारे में नहीं सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि, "मुझे नहीं लगता कि अभी कोई भी खिलाड़ी धोनी की जगह ले सकता है। ऋषभ पंत अच्छे हैं, लेकिन उन्हें भी धोनी की जगह लेने में अभी काफी समय लगेगा।" 

और क्या कहा सहवाग ने ? 

इसके आगे वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, "उनके फैंस को इस बात की दुआ करना चाहिए कि वो 2019 तक फिट रहें। उन्हें इसकी चिंता नहीं करना चाहिए कि धोनी रन बना रहे हैं या नहीं।" उन्होंने कहा कि मिडिल ऑर्डर और लोअर ऑर्डर में धोनी के पास जो एक्सपीरियंस है, वो किसी के पास भी नहीं है। 

हमेशा एक ही समय नहीं रहता

वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा कि जिंदगी की तरह ही खेल में भी हर समय एक सा नहीं रहता। उन्होंने कहा कि कभी ऐसा समय आता है, जब आप ढेरों रन बनाते हैं, लेकिन कभी ऐसा समय आता है, जब आप रन बनाने के लिए तरस जाते हैं। इसी तरह से बिजनेस में भी होता है, हर साल आप प्रॉफिट नहीं कमाते हैं। 

युवी और रैना में से किसी एक को मिले जगह

सहवाग ने युवराज सिंह और सुरेश रैना की जगह को लेकर भी कहा कि दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को मिडिल ऑर्डर में जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, "मिडिल ऑर्डर में युवी या रैना में से किसी एक को जगह मिलनी चाहिए। साथ ही केदार जाधव और मनीष पांडे को भी रोटेट किया जाना चाहिए। इस तरह से टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ नए खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा।"

BCCI धोनी की जगह को लेकर खड़े कर चुका है सवाल

World Cup-2019 के लिए टीम इंडिया ने अभी से शुरुआत कर दी है। साथ ही BCCI ने भी इस बात को माना है कि, अगर धोनी अच्छा नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को लाना होगा। हाल ही में चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा था कि, "धोनी world cup-2019 में तभी रहेंगे, जब वो मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।" धोनी के साथ-साथ युवराज सिंह को लेकर भी कई बार सवाल किए जा चुके हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों खिलाड़ी टीम में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। जहां धोनी टीम में अब केवल विकेटकिपर बैट्समैन के तौर पर हैं, तो वहीं युवराज बार-बार वापसी करने की सोचते हैं लेकिन वो हर बार इसमें कामयाब नहीं हो पाते हैं। 

Created On :   28 Aug 2017 8:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story