भारत को बड़ी कामयाबी, अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी सेनेगल से अरेस्ट

भारत को बड़ी कामयाबी, अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी सेनेगल से अरेस्ट
हाईलाइट
  • अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रिका के सेनेगल से गिरफ्तार किया गया है।
  • भारतीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर पुजारी को गिरफ्तार किया गया है।
  • लोकल क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिविजन और इंटरपोल सेंट्रल ब्यूरो ने जॉइंट ऑपरेशन में डकार से पकड़ा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रिका के सेनेगल से गिरफ्तार किया गया है। भारतीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर पुजारी को गिरफ्तार किया गया  है। बेंगलुरु पुलिस ने पुजारी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। रवि पुजारी को 22 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद 26 जनवरी को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी भारतीय दूतावास को दी गई। अब उसे जल्द ही प्रत्यर्पण कर स्पेशल फ्लाइट से भारत लाया जा सकता है।

स्थानीय मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, जब पुजारी को गिरफ्तार किया गया, तब उसके पास एंथोनी फर्नांडीज  नाम के एक व्यक्ति का फर्जी पासपोर्ट था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उसे लोकल क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिविजन और इंटरपोल सेंट्रल ब्यूरो ने जॉइंट ऑपरेशन में डकार से पकड़ा है।

लंबे समय से भारतीय एजेंसियां रवि पुजारी पर नजर रख रही थी। रवि पुजारी की सेनेगल से पहले बुर्किना फासो में लोकेशन मिली थी। कई अंडरवर्लड डॉन के साथ काम कर चुके पुजारी ने करीब दो दशक पहले खुद का ग्रुप बनाया था। भारत में उसके खिलाफ कई  एक्सटॉर्शन, सुपारी किलिंग के केस रजिस्टर है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने पुजारी के दो गुर्गों विलियम रॉड्रिक्स और आकाश शेट्टी को अरेस्ट किया था। एक्सटॉर्शन की शिकायत के बाद दोनों को अरेस्ट किया गया था।

पुजारी के खिलाफ भारत की कई अदालतों ने गैर-जमानती वॉरंट जारी किए हैं। माना जा रहा था कि पुजारी ऑस्ट्रेलिया में छिपा हुआ है और मुंबई में अपने गुर्गों के सहारे अपने अंडरवर्ल्ड रैकेट को ऑपरेट करता है। पुजारी 1990 के दशक में छोटा राजन के साथ मिलकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के लिए भी काम कर चुका है। बॉलीवुड स्टार्स में भी रवि पुजारी की बड़ी दहशत बताई जाती है। कई बॉलीवुड हस्तियों को धमकाने के मामले सामने आते रहे हैं।

रवि पुजारी के गुर्गों ने 2014 में फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और फराह खान को भी मारने की साजिश रची थी। हालांकि उसके गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में इन गुर्गों ने बताया था कि पुजारी ने उन्हें मोरानी भाइयों और महेश भट्ट को मारने के लिए 11 लाख रुपये दिए थे। इसके अलावा पुजारी के गुर्गों ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के दफ्तर की भी रेकी की थी।  

Created On :   31 Jan 2019 7:37 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story