- Home
- /
- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक...
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया को ब्रेन स्ट्रोक, एयर एंबुलेंस से भेजा जाएगा दिल्ली
By - Bhaskar Hindi |20 Feb 2019 1:48 PM GMT
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया को ब्रेन स्ट्रोक, एयर एंबुलेंस से भेजा जाएगा दिल्ली
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया को बुधवार को अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बावरिया को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। स्वास्थ खराब होने के तुरंत बाद ही बावरिया को भोपाल के चिरायु अस्पताल में दाखिल कराया, लेकिन तबियत ज्यादा खराब होने के चलते कांग्रेस प्रभारी को दिल्ली के मेदांता अस्पाताल रेफर किया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बावरिया की तबियत बिगड़ने की खबर मिलते ही प्रदेश के मुखिया कमल नाथ उनसे मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि बावरिया को एयर एंबुलेंस की मदद से दिल्ली ले जाया जाएगा। उनके साथ डॉक्टर्स की एक टीम भी रहेगी।
Created On :   20 Feb 2019 7:06 PM GMT
Next Story